कोरोना के खिलाफ लड़ाई में घर-घर जाकर जांच करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- ओडिशा सरकार

कोरोना वायरस सी संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए एहतियाती उपायों के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार घर-घर जाकर लोगों की जांच अभियान को तेज करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भुवनेश्वर, 19 जुलाई। कोरोना वायरस सी संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए एहतियाती उपायों के हिस्से के रूप में ओडिशा सरकार घर-घर जाकर लोगों की जांच अभियान को तेज करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो कोरोना वायरस के खिलाफ सबसे शक्तिशाली हथियार है। सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हमारा पूरा फोकर कोरोना के छुपे हुए मामलों पर है जो संभावित तीसरी लहर से पहले फिर से संक्रमण को बढ़ा सकते हैं।

Corona

राज्य से स्वास्थ्य निदेशक बिजय महापात्र ने कहा कि राज्य में कोरोना के कई ऐसे मामले हैं जो सामने नहीं आए है, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले उन पर काबू पाना बेहद जरूरी है। इसलिए डोर-टू-डोर निगरानी कोरोना के खिलाफ सबसे शक्तिशाली हथियार है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के मद्देनजर असम और आंध्र प्रदेश सरकार ने बकरीद को लेकर जारी की गाइडलाइन
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कई संक्रमित लोग लक्षण विकसित होने पर भी कोरोना का टेस्ट कराने से बचते हैं। जोकि राज्य में कोरोना के छिपे हुए मामलों में वृद्धि का कारण बनता है।

उन्होंने कहा कि कि मानसून के दौरान डेंगू के मामले भी बढ़ते हैं, इसलिए राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार, छिपे हुए कोरोना ​​​​संक्रमणों के साथ-साथ मच्छर जनित वायरल बीमारी के कारण होने वाले मामलों का पता लगाने के लिए अलग से निगरानी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों पर निगरानी के साथ-साथ डेंगू के केसों का पता लगाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इस साल 24 अगस्त के बाद भी घर-घर जाकर निगरानी तेज की जाएगी।


स्वास्थ्य कर्मियों को प्रत्येक घर की जांच करने के लिए कहा गया है, विशेषकर कटक, भुवनेश्वर, बालासोर और बारीपदा उच्च जोखिम वाले शहरी क्षेत्र में। महापात्र ने कहा कि कई संक्रमित लोग अस्पताल तक टेस्ट कराने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। लक्षणों को छुपाने के लिए वह चोरी छुपे तुरंत दवाई ले रहे हैं।

इससे पहले सरकार ने दवाई विक्रेतायों से ऐसे लोगों की जानकारी देने को कहा था जिनपर कोरोना से संक्रमित होने का शक है और जो टेस्ट से बचने के लिए गोलियां खरीद रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+