Balasore Coromandel Mishap: आधी रात में मिसाल, बड़ी संख्या में रक्तदान, मेडिकल इमरजेंसी में जनभागीदारी, VIDEO

ओडिशा रेल हादसे के बाद प्रशासन और रेलवे आपात स्थिति से निपटने में जुटा है। हादसे के बाद मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए लोग बड़ी संख्या में रक्तदान करने स्थानीय अस्पलात में पहुंच रहे हैं।

Train Accident

Odisha Train Accident के बाद बालासोर में चारों तरफ चीख-पुकार का माहौल है। शुक्रवार शाम पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस बेपटरी हुई, इसके बाद एक एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी बेपटरी हुई बोगियों से टकराईं।

तीन ट्रेनों की भिड़ंत से हुए भीषण हादसे के बाद राज्य प्रशासन, रेलवे और एनडीआरएफ पीड़ितों को राहत मुहैया कराने का प्रयास कर रहे हैं। रेस्क्यू के बीच बालासोर में स्थानीय जनता ने भी मदद के बाथ बढ़ाए हैं।

दरअसल, ओडिशा के बालासोर में Train Accident के बाद मानवता की मिसाल भी देखने को मिली। एक तरफ जहां प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है, दो दूसरी तरफ आधी रात में हालात की गंभीरता को भांपते हुए स्थानीय जनता बड़ी संख्या में ब्लड बैंक में रक्तदान करने उमड़ी।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है इसे देबासूर्या नायक (@DebasuryaNayak) नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में रक्तदान के लिए लंबी लाइन और बैकग्राउंड में अस्पताल और एंबुलेंस की पुष्टि होती है। विजुअल के किसी फ्रेम से लोकेशन की प्रमाणिक जानकारी नहीं है।

भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में 'महादान'

पीड़ितों के लिए रक्तदान की वीडियो समाचार एजेंसी ANI ने भी जारी की। वीडियो रिपोर्ट के अनुसार भद्रक जिला मुख्यालय अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने रात में ही रक्तदान किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हादसे की गंभीरता को भांपते हुए बालासोर का दौरा करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वे लगातार अधिकारियों और राज्य सरकार के संपर्क में हैं और तत्काल घटनास्थल पर रवाना हो रहे हैं।

बता दें कि रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार शुक्रवार शाम करीब सात बजे हादसा हुआ। इसके थोड़ी देर बाद दो और गाड़ियां- एक यात्री ट्रेन औऱ दूसरी मालगाड़ी बेपटरी हुई करीब एक दर्जन बोगियों से जा टकराईं।

नोट- वन इंडिया हिंदी सोशल मीडिया पर शेयर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। हालांकि, आपदा और हादसे के बीच विजुअल पॉजिटिव सोच जरूर दिखाता है।

Recommended Video

    Coromandel Express Train Accident | Odisha Train Accident | मालगाड़ी से टकराई ट्रेन |वनइंडिया हिंदी

    इसे भी पढ़ें-Odisha Train Accident: बालासोर के मृतकों और घायलों को PMNRF से मुआवजा, पीएम मोदी ने की घोषणा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+