Odisha Train Accident: बालासोर के मृतकों और घायलों को PMNRF से मुआवजा, पीएम मोदी ने की घोषणा
Odisha Train Accident में करीब 400 लोग घायल हुए हैं। बालासोर में हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों को PMNRF से मुआवजा दिया जाएगा। पीएम मोदी ने इसकी घोषणा की है।

Odisha Train Accident में मृतकों का आंकड़ा 70 तक पहुंच चुका है। रेल मंत्रालय ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री राहत कोष से मुआवजा
पीएम मोदी ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ओडिशा में हुए रेल हादसे में मृतकों के परिजनों को भगवान दुख सहने की ताकत दे। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
रेल मंत्रालय भी मुआवजा देगा
इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी बालासोर रेल हादसे में मृतकों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये, जबकि मामूली रूप से जख्मी लोगों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
हादसे के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता दौरा बीच में छोड़कर ओडिशा रवाना होने का ऐलान किया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल भाजपा ईकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई अन्य नेता बालासोर रवाना हुए।
Recommended Video
बालासोर हादसा इतना भयावह है कि डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़े देखे जा सकते हैं। यात्रियों की मौत का मंजर भी इतना भयानक रहा जिसमें लोगों की लाशें क्षत-विक्षत अवस्था में मिलीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ट्रेन में सवार यात्री, जिन्हें कम चोट लगी या सकुशल रहे, उन्होंने बाकी पीड़ितों की मदद की। रेस्क्यू टीम के पहुंचने के बाद डेड बॉडी निकालने में भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications