Dhiraj Sahu के बहाने वीडी शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना, कही ये बात
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी में अब तक 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है। BJP अब धीरज साहू के ठिकानों पर पड़ी रेड को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस और करप्शन एक दूसरे के पर्यायवाची बन गए हैं, हालत तो यह दिखाई देते हैं कि, जैसे मध्य प्रदेश के अंदर मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह और मिस्टर करप्शन नाथ, उनको तो संज्ञा ही करप्शन नाथ की मिल गई थी, क्या उन पर मध्य प्रदेश के अंदर वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बनाने का आरोप नहीं था। यह जनता कहती थी कि वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया है।

वीडी शर्मा ने साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, चोर की दाढ़ी में तिनका होता है, चोर को लगता है मैं चोरी करके आया हूं, कहीं पकड़ नहीं जाऊं। दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश नहीं बल्कि देश में इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं, और चिंता मत कीजिए दिग्विजय सिंह समय आ रहा है, कहां-कहां बच गए थे। कहां-कहां आप छूट गए थे, उसका भी हिसाब होगा। इसलिए ईडी हो या सीबीआई हो यह संवैधानिक संस्था है, यह किसी के कहने पर काम नहीं करती। सरकार तो आपकी भी रही। इस देश में सबसे ज्यादा सरकार में कांग्रेस रही, इनके समय में यह कहा गया की इनके तोते हैं। लेकिन हमने कभी नहीं कहा, हमने कहा कि, यह संवैधानिक संस्थाएं हैं। अपना काम संवैधानिक दायरे में करती है।
कुछ ऐसा है मामला
कांग्रेस पार्टी एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी हुई है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू इन दिनों आयकर विभाग के निशाने पर हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापेमारी में अब तक 250 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया है।विधानसभा चुनाव में करारी हार पर मंथन करने वाली कांग्रेस एक और नई मुसीबत से दो-चार होती नजर आ रही है। बीजेपी धीरज साहू के ठिकानों पर पड़ी रेड को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। धीरज साहू तीन बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। सबसे पहले 2009 में राज्य सभा सांसद बने थे। फिर जुलाई 2010 में वो झारखंड से राज्य सभा के लिए चुने गए। इसके बाद तीसरी बार वो मई 2018 में राज्य सभा के लिए चुने गए।
ये भी पढ़े- CM SHIVRAJ से मिली मारपीट का शिकार हुई मुस्लिम महिला, बोली- आगे भी भैया को ही दूंगी वोट












Click it and Unblock the Notifications