CM SHIVRAJ से मिली मारपीट का शिकार हुई मुस्लिम महिला, बोली- आगे भी भैया को ही दूंगी वोट
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां अब सरकार बनाने को लेकर BJP का लगातार मंथन जारी है. इस बीच सीहोर से BJP को वोट देने वाली मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जहां मारपीट की शिकार हुई महिला अपने बच्चों के साथ सीएम हाउस पहुंची थी, जहां सीएम शिवराज ने महिला और बच्चों से मुलाकात की है.
इस दौरान सीएम शिवराज ने मुस्लिम महिला को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं मुस्लिम महिला ने आगे भी भैया सीएम शिवराज को ही वोट देने का वादा किया है.

मदद का मिला आश्वासन
प्रदेश के मुखिया और लाडली बहनों के मामा सीएम शिवराज सिंह चौहान को जानकारी प्राप्त हुई थी कि भाजपा को वोट देने पर लाड़ली बहना के साथ मारपीट की गई है, उसे परिवार के सदस्यों द्वारा भाजपा को वोट देने पर प्रताड़ित किया गया है तो सीएम शिवराज ने समीना बी नामक पीड़ित महिला को मुख्यमंत्री निवास बुलाकर चर्चा की, उसका हाल जाना और उसे सुरक्षा और सम्मान देने को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान समीना बी ने अपने साथ हुई मारपीट की पूरी घटना की जानकारी भैया शिवराज को दी।
कुछ ऐसा था मामला
समीना बी ने बताया कि, भैया आपने मेरे और मेरे परिवार की चिंता की है. इसलिए मैं आगे भी भाजपा को वोट दूंगी. समीना बी ने बताया कि, उनसे जब परिवारजनों से वोट डालने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने अपने भैया शिवराज को वोट डालने की बात परिवारजनों को बताई, इस बात से गुस्सा होकर देवर ने जमकर मारपीट की है. सीएम शिवराज ने महिला को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. वहीं महिला ने आगे भी भैया सीएम शिवराज को ही वोट देने का वादा किया है.
ये भी पढ़े- MP में कौन बनेगा CM?, शिवराज सिंह चौहान से मिले प्रह्लाद पटेल, हुई ये बात












Click it and Unblock the Notifications