राजगढ़ में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से जोर देकर कहा- भगवा को ना भूलें,कसम खाए कि कमल खिलाएंगे
राजगढ़ में दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भगवा को ना भूले और कसम खाएं कि प्रदेश में फिर से कमल का फूल खिलाएंगे।
भोपाल,17 अप्रैल। राजगढ़ में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दो दिवसीय दौरे का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। सिंधिया शनिवार को इंदौर से राजगढ़ पहुंचे। पूरे रास्ते में केंद्रीय मंत्री का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। आपको बता दें इसके लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केपी पवार ने अपनी पूरी टीम को जिले भर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत के लिए लगाया था। इसी के साथ राजगढ़ के ब्यावरा नाके पर पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी व उनके समर्थकों सहित बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत में पूर्व विधायक प्रताप, मंडलोई पूर्व विधायक अमर सिंह यादव भी शामिल थे।

केंद्रीय मंत्री ने रात्रि का विश्राम राजगढ़ रेस्ट हाउस में किया इसके बाद रविवार की सुबह में मां जालपा के दर्शन करते हुए सिंधिया ने मोहनपुरा परियोजना को जाना। इससे जिले भर को होने वाले फायदे को भी एलसीडी के माध्यम से समझा। इसी के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से किया आव्हान
राजगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चिर परिचित अंदाज में नजर आए, उन्होंने कहा कि बहुत सालों से राजगढ़ आने का मन था। क्योंकि सिंधिया घराने का यहां से पुराना नाता है। मेरा सौभाग्य है कि भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में राजगढ़ आना हुआ। उन्होंने कहा कि राजगढ़ पहुंचकर एक-एक कार्यकर्ता से मिलकर बात करने का उनका मन था। उन्होंने जोशीले अंदाज में कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव में 18 महीने शेष रह गए हैं। कार्यकर्ता कमर कस लें और पार्टी के लिए काम में लग जाए। उन्होंने जोर देकर कार्यकर्ताओं से बोला भगवा को ना भूले और कसम खाएं कि प्रदेश में फिर से कमल का फूल खिलाएंगे।
दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
आपको बता दें कि राजगढ़ दौरे के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब मीडिया ने सवाल किया कि दिग्विजय सिंह ने खरगोन हिंसा को लेकर गलत ट्वीट किया। और सरकार की कार्रवाई को लेकर भी सर सवाल उठा रहे हैं तो उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी विचारधारा स्पष्ट है, सही को सही और गलत को गलत कहना है, जनता इसका फैसला करेगी।












Click it and Unblock the Notifications