ये अपराधी दुश्मनों की गाड़ी में आग लगाकर लेता है पिता के अपमान का बदला

राजधानी में एक आरोपी अपने पिता के दुश्मनों की गाड़ियों में आग लगा देता था। ऐसा वह अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए करता था।

भोपाल, 26 अप्रैल। इतिहास में आपने बाप-बेटों के रिश्तों को लेकर कई दिलचस्प कहानियां सुनी होंगी। जहां रामायण में राम ने अपने पिता के वचन लिए राजपाट छोड़ वनवास स्वीकार कर लिया था। वहीं मेघनाथ ने अपने पिता रावण के अपमान का बदला लेने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, लेकिन राजधानी भोपाल में हबीबगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो वाहनों में आग लगाने का काम करता था। वह वाहन में आग इसलिए लगाता था, क्योंकि वह उसके पिता से वाहन चालक के साथ हुए झगड़े का बदला लेता था। जो भी वाहन चालक उसके पिता से लड़ाई करता था, उसे चिन्हित कर लेता था। फिर बदले की नीयत से जाकर उनके वाहनों में आग लगा देता था।

गाड़ी में आग लगाकर लेता है पिता के अपमान का बदला

आरोपी ने हबीबगंज और पिपलानी क्षेत्र में चार लग्जरी फोर व्हीलर वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता व्यापारी हैं और वह उनकी दुकान पर बैठता है। उनकी दुकान के आगे कई लोग वाहन खड़ा कर देते हैं, जिसके चलते जब उसके पिता मना करते हैं, तो वह वाहन चालक उसके पिता से लड़ने लगते हैं और जिसने भी उसके पिता से लड़ाई की तो बाद में उसने बदले की भावना से उन वाहन चालकों का पीछा किया और फिर उनके वाहनों में जाकर आग लगा दी। इस तरह उसने हबीबगंज इलाके में आग लगाकर कई जगह दहशत फैलाई। हालांकि आरोपी के खिलाफ कोई भी मामला पूर्व में अपराधिक दर्ज नहीं है।

अगर सोशल मीडिया के जमाने में आपका बच्चा भी इस प्रकार की सोच अपने अंदर रखता है, तो कृपया मां-बाप उस पर जरा ध्यान दें क्योंकि उसकी एक गलती उसे अपराधी बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+