जो पंचायत कभी डकैत के प्रभुत्व में थी आज उसी में पड़ी-लिखी बिटिया लड़ रही सरपंची
सतना, 20 जून: पंचायत चुनावों से कल तक दूरी बनाने वाले पढ़े लिखे युवाओं का रुझान इन दिनों पंचायती राज व्यवस्थाओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है। सरपंच बनने के लिए एक से एक डिग्री होल्डर प्रत्याशी सामने आ रहे हैं कोई एमए है, कोई बीए तो किसी ने पीएचडी कर रखी है। इन तमाम डिग्री धारियों की एक ही मंशा है, अपनी ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास करना। कुछ इसी जज्बे के साथ सरपंच के चुनाव में कुमारी शांतिदेवी पटेल भी मैदान में उतरी है। महज 22 साल की शांति इस समय एमए फाइनल में है। ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीए व आईआईटी की डिग्री कर चुकी शांति विकास के मामले में पिछड़ी ग्राम पंचायत टेढी पतमनिया में विकास की एक नई इबारत रखना चाह रही है यहां सबसे बड़ी बात यह है कि कभी यह ग्राम पंचायत डकैत सुंदर पटेल के प्रभुत्व वाली ग्राम पंचायत थी।जहां डकैत के निर्देश पर पंचायत में सरपंची का फैसला होता था। आज उसी पंचायत में एक पढ़ी-लिखी बेटी सरपंच बनने के लिए मैदान में है।शांति देवी महा ज्वाई साल की है ओबीसी महिला के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत में 10 महिला उम्मीदवार हैं जिसमें वे सबसे कम उम्र की है तो सबसे उम्रदराज उम्मीदवार देवकी पटेल हैं। सूत्रों के मुताबिक लगभग 2800 की जनसंख्या और 1561 वोटरों वाली ग्राम पंचायत टेढी पतमनिया में सबसे ज्यादा पटेल फिर मवासी निवासरत है। चार से पांच घर ब्राह्मण मतदाता है।

18 सालों से डकैत सुंदर से जुड़े लोगों का कब्जा
मझगावां जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत टेढी पतमनिया के चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां डकैत सुंदर पटेल व उसके परिवार का पिछले 18 सालों से प्रभुत्व रहा है। 2004 में ग्राम पंचायत की सरपंच फागुनी मवासी चुनी गई थी। बताया जाता है कि फागुनी डकैत सुंदर की ससुराल में काम करती थी। तो 2019 में इसी ग्राम पंचायत से गेंदाबाई सरपंच चुनी गई जो डकैत सुंदर पटेल की पत्नी है।जबकि 2014 के चुनाव में ग्राम पंचायत के सरपंच जीतू प्रधान चुने गए। जीतू डकैत सुंदर पटेल का भतीजा है। गौरतलब है कि डकैत सुंदर पटेल 2011 में मारा गया था।
ये प्रत्याशी मैदान में
ओबीसी महिला के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत टेढी पतमनिया में सरपंच पद के लिए 10 महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। जिसमें शांति देवी पटेल, गुड़िया पटेल, देवकी पटेल, अंम्बिका पटेल, आशा पटेल, लक्षमनिया हरिजन, अनुराधा पटेल, प्रेमता पटेल, बिलानिया पटेल शामिल हैं












Click it and Unblock the Notifications