इनामी डॉन किन्नर काजल बंबईया को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को सुरैया किन्नर करेंगी सम्मानित
भोपाल में बदमाश किन्नर काजल बंबइया के गिरफ्तार होने के बाद किन्नर समाज की प्रमुख सुरैया किन्नर पुलिस कमिश्नर से मिलने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और उनका आभार जताया। साथ ही उन्होंने बंबइया को गिरफ्तार करने वाली टीम का
Kinnar news : राजधानी की मशहूर बदमाश किन्नर काजल बंबइया के गिरफ्तार होने के बाद किन्नर समाज की प्रमुख सुरैया किन्नर पुलिस कमिश्नर से मिलने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और उनका आभार जताया। साथ ही उन्होंने बंबइया को गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साह वर्धन के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की। बता दे कल बैरागढ़ पुलिस ने कुख्यात किन्नर काजल बंबइया को गिरफ्तार कर लिया था। काजल बंबईया पर एक किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और अड़ीबाजी करने का मामला दर्ज था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹3000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
Recommended Video

मुंबई भागने से पहले पकड़ाया किन्नर बंबईया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरार किन्नर काजल मुंबई या मुंबई भागने की फिराक में है इसके लिए वे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर क्रमांक 6 की तरफ पहुंचा है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दी और काजल बंबइया को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर काजल ने अपने आप को बजरिया का रहने वाला बताया। इससे पहले भी काजल बंबईया के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
बता दें मंगलवारा पुलिस द्वारा धारा 110 के तहत काजल बंबईया पर कार्रवाई की जा चुकी है। उसे कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं डीसीपी जोन द्वारा 9 अप्रैल 2022 को 3 वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया गया था। शर्तों का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ धारा 122 के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। टीआई ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक हत्या का प्रयास, फायर आर्म्स, लूटपाट घर में घुसकर मारपीट, अड़ीबाजी, चाकूबाजी जैसे जघन्य अपराध दर्ज है।

काजल और कायनात मिर्जा पर था ₹3000 का इनाम
थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि मछली मार्केट बेटा घर की रहने वाली किन्नर काव्या सीतलानी की रिपोर्ट पर गत 25 सितंबर को तीन आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट बोराड़ी बाजी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में एक आरोपी फरार शूटर को गिरफ्तार किया गया था जबकि काजल बंबइया और कायनात मिर्जा फरार थी। दोनों की गिरफ्तारी पर 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। फरारी के दौरान दोनों ने निशातपुरा इलाके में एक किन्नर के घर में घुसकर मारपीट और अली बाजी की थी।

किन्नर समुदाय सम्मानित करेगा पुलिस टीम को
फरार बदमाश काजल बंबईया की गिरफ्तारी के बाद किन्नर समाज के लोग खुश हैं और उन्होंने कार्रवाई को लेकर पुलिस को धन्यवाद दिया। सुरैया केंद्र ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।

किन्नरों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया था आवेदन
आरोपी काजल बंबईया किन्नर की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवारा के किन्नरों ने सुरैया किन्नर के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर बंबईया की गिरफ्तारी के लिए आवेदन दिया था। सुरैया ने बताया था कि मंगलवारा थाना पुलिस आरोपी से मिली हुई है और उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सुरैया ने बताया था कि काजल बंबइया और उसके तीन साथियों ने उनके घर में घुसकर चाकू की नोक पर उनसे ₹30 लाख की डिमांड की थी। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए मुंबई आपको भोपाल रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications