सुरैया किन्नर गुट ने काजल बंबईया के जारी किए Video,पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
सुरैया किन्नरों के चेलों ने भोपाल पुलिस कमिश्नर से शिकायत में बताया कि आरोपी किन्नर बंबई काजल,फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके सहयोगियों ने सुरैया किन्नर के घर में जबरदस्ती घुसकर और उसके कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर 30 लाख रूप
Kinnar News : राजधानी भोपाल में सुरैया किन्नर समुदाय के किन्नरों ने बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दूसरे किन्नर समुदाय के किन्नरों पर वसूली का आरोप लगाया। सुरैया किन्नरों के चेलों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत में बताया कि आरोपी किन्नर बंबईया काजल,फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके सहयोगियों ने सुरैया किन्नर के घर में जबरदस्ती घुसकर और उसके कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर 30 लाख रूपए की डिमांड की है। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
Recommended Video

सुरैया किन्नर ने बताया कि बंबईया काजल, फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके दोस्त 8 अगस्त को जबरदस्ती मेरे घर में घुस गए और 30 लाख रूपए की मांग करने लगे पैसे नहीं मिलने पर उन्होंने सुरैया की कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर जान से मारने की धमकी दी साथ ही उसके घर में मौजूद ₹10 हजार, सोने के टॉप्स और सोने के डेढ़ तोले की चेन लूट ली। आरोपियों ने सुरैया किन्नर के बाल तक काट डाले। इसके बाद उसने चेले अलीशा के साथ जाकर बेड़ा गर्क थाने में FIR दर्ज कराई।
किन्नर अलीशा को धमकाने का वीडियो आया सामने
बैरागढ़ थाने में शिकायत के बाद आरोपी जबरदस्ती चेले अलीशा किन्नर के घर में घुस गए और उसे धमकाने लगे। उसके साथ मारपीट भी की। अलीशा किन्नर के घर से भी आरोपियों ने 30 हजार रुपये कैश लूट लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। सुरैया किन्नर ने बताया कि आरोपी बम्बई काजल ने कहा कि पुलिस को हफ्ता देती है, इसलिए पुलिस उसका कुछ नहीं करेगी। साथ ही काजल ने अपने खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज होने की बात कही। काजल ने सुरैया किन्नर को पैसे नहीं मिलने पर घर पर कब्जा करने की भी धमकी दी है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज
इस पूरी वारदात का सुरैया के किन्नर गुट ने सीसीटीवी फुटेज होने का दावा भी किया है। सुरैया किन्नर ने कहा कि अगर उनके साथ किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक हानि होती तो, उसका जिम्मेदार बंबईया काजल,फरान शूटर, कायनात मिर्जा और उसके सहयोगी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications