सपा ने की मांग, एमपी में गौशाला बनाने का वादा निभाए कांग्रेस

Bhopal news, भोपाल। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ग्रामीण स्तर पर गौशाला बनाने की बात कही थी, हमारा आग्रह है कि वो गौशाला बनाने का वादा पूरा करें जिससे सड़कों पर इधर-उधर घूमने की जगह गायों का संरक्षण हो सके।

SP demanded congress govt should build cow farms in MP

खनन घोटाले में अखिलेश यादव से सीबीआई पूछताछ के सवाल पर गौरी यादव ने कहा कि सरकार बदलने के बाद भाजपा की जब जांचे होंगी तो सबसे पहले अमित शाह जेल जाएंगे। सपा विधायक राजेश शुक्ला को मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सम्मान देना चाहिए। सम्मान न देने की स्थिति में कांग्रेस पार्टी को परिणाम भुगतने होंगे।

आरक्षण की मूल भावना से खेल रही है भाजपा: सपा प्रवक्ता

सपा प्रदेश प्रवक्ता यश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि अंग्रेजों के द्वारा 1931 से जातीय जनगणना के बाद से अभी तक किसी भी सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े घोषित नहीं किए हैं। जहां भाजपा डिजिटल इंडिया की बात करती है, वहीं सपा चाहती है कि आधार कार्ड को भी जातियों से जोड़कर जनगणना कर आंकड़े घोषित हों और संख्या के आधार पर सबको आरक्षण दे दो। मप्र में भाजपा 15 साल के शासन में हमेशा कोर्ट के निर्णय की बात करके ओबीसी वर्ग को 14% आरक्षण से आगे इसलिए नहीं दे रही थी क्योकि कोर्ट के अनुसार 50% से आरक्षण सम्भव नहीं है वहीं अब सवर्णों को चुनाव आते ही ठगने कि तैयारी है।

ये भी पढ़ें- बेटी को थैले में डालकर ओरछा राम राजा मंदिर में छोड़ा, देखें CCTV कैमरे में कैद वायरल VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+