MP : बेटी को थैले में डालकर ओरछा राम राजा मंदिर में छोड़ा, देखें CCTV कैमरे में कैद वायरल VIDEO


Tikamgarh News, टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। महज एक माह की मासूम बेटी को थैले में डालकर मंदिर में छोड़ दिया गया। यह तो गनीमत रही कि बच्ची के सांसों की डोर टूटने पहले श्रद्धालुओं का इसका पता चल गया और इलाज के अस्पताल पहुंचा दिया।

One month old girl found in bag at RamRaja temple orchha Tikamgarh

हर किसी को झकझोर देने वाला यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरों में कैद गया है, जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को लावारिस छोड़कर जाने वालों की तलाश की जा रही है। मामले के अनुसार मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ ​स्थित ओरछा राम राजा मंदिर में सुबह श्रद्धालुओं ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पहले तो माजरा समझ नहीं आया।

पता ही नहीं चला कि कौनसा बच्चा रो रहा है। बाद में आवाज के आधार पर एक थैले को टटोला तो उसमें एक बच्ची रो रही थी। श्रद्धालुओं ने थैले में बच्ची बंद देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाकर उसका उपचार शुरू करवाया। चिकित्सकों के अनुसार सर्दी की वजह से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है।

ये सब हुआ CCTV कैमरे में रिकॉर्ड
बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें एक महिला व पुरुष हाथ में थैला लेकर मंदिर पहुंचते दिखाई दिए। वे सीढ़ियों में थैला रखकर थोड़ी देर बाद वहां से चले जाते हैं। दूसरे कैमरे में दोनों खाली लौटते दिखाई देते हैं। माना जा रहा है कि ये दोनों पति-पत्नी हैं। हालांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+