मैनेजर की पत्नी के मंदिर जाते ही दरवाजा खुला देख फ्लैट में घुसा चोर, जेवर और नकदी किए चोरी, CCTV आया सामने
भोपाल के कोलार में एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर के फ्लैट से बदमाश ने दिनदहाड़े जेवर और नकदी चोरी कर लिए। और इसके बाद वह फरार हो गया। आरोपी फ्लैट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
भोपाल,22 सितंबर। राजधानी पुलिस भले ही 1000 पुलिस बल के साथ कॉम्बिंग गस्त कर ले या आरोपियों की सरेआम पिटाई कर ले। लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद है। वे दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल के कोलार से सामने आया है। जहां एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर के फ्लैट से बदमाश ने दिनदहाड़े जेवर और नकदी की चोरी कर ली और इसके बाद वो फरार हो गया। आरोपी फ्लैट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आरोपी रेड कलर की शर्ट पहना हुआ था। कंधे में बैग रखे हुए था। इस शातिर चोर ने करीब 2 मिनट के अंदर ही चोरी की घटना को अंजाम दिया और चोरी कर फ्लैट से बाहर निकल गया। पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
Recommended Video

रेकी कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
मैनेजर की पत्नी अनीता के मंदिर जाती चोर उसके पीछे जाता है। लिफ्ट से नीचे तक देखने गया कि अनीता कहां तक पहुंच गई है। इसके बाद घर की कुंडी खोल कर अंदर घुसा। शातिर चोर ने 2 मिनट में ही घर के सामान को उड़ा दिया। 2 मिनट के अंदर ही चोर चोरी करके निकल गया। इस घटना के करीब 1 घंटे पहले वो पूरी बिल्डिंग में कुछ घरों में कुंडी खोलकर देखते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

रेकी कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
मैनेजर की पत्नी अनीता के मंदिर जाती चोर उसके पीछे जाता है। लिफ्ट से नीचे तक देखने गया कि अनीता कहां तक पहुंच गई है। इसके बाद घर की कुंडी खोल कर अंदर घुसा। शातिर चोर ने 2 मिनट में ही घर के सामान को उड़ा दिया। 2 मिनट के अंदर ही चोर चोरी करके निकल गया। इस घटना के करीब 1 घंटे पहले वो पूरी बिल्डिंग में कुछ घरों में कुंडी खोलकर देखते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

चोरी का ऐसे हुआ खुलासा
अनिता फ्लैट के नीचे रहने वाली एक लड़की 7 बजे करीब ₹500 का नोट लेकर आई और कहा कि दीदी अगर चेंज हो तो दे दो, जब अनीता ने चेंज देखने के लिए अलमारी खोली तो घर में चोरी का पता चला। इसके बाद अनीता ने पुलिस को सूचना दी। वही अनिता के पति रवि ने बताया कि रात को उन्होंने रात 12 बजे तक बिल्डिंग के CCTV फुटेज देखते रहे। उन्होंने पाया कि चोर जब बिल्डिंग में दाखिल हुआ तो उसकी बाइक में पीछे ओर नंबर प्लेट थी, लेकिन जाते वक्त नंबर प्लेट नहीं थी। उसने जाते समय नंबर प्लेट तोड़ दी होगी।

पुलिस ने कहा- जल्द होगी गिरफ्तारी
थाना कोलार पुलिस ने बताया कि गौरव नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें आरोपी फ्लैट के अंदर गुस्से में नजर आ रहा है और बाद में निकलते हुए भी दिखाई दे रहा है। पुलिस आरोपी की पहचान करने में लगी हुई है। जल्दी उसकी पहचान कर उसे ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दुकानदारों से ठगी करने वाला आरोपी CCTV कैमरे में हुआ था कैद
राजधानी भोपाल में सीरियल ठगी करने वाला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद भोपाल की जांगिड़ बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। जरा संगठन पहले दुकानदारों से सामान लेता और उसके बाद पर्स भूलने का बहाना बनाकर अपने साथ दुकान के कर्मचारी को ले जाता। इसके बाद कर्मचारी को गुमराह करके भाग जाता था। एसएस ठगने भोपाल के एक नहीं दो नहीं बल्कि 8 से ज्यादा दुकानदारों को बेवकूफ बनाया और उनसे ठगी की। जहांगीराबाद में साड़ी की दुकान पर ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications