सीरियल किलर के बाद भोपाल में सीरियल ठग ने कई व्यापारियों को बनाया निशाना, चोर का CCTV आया सामने
भोपाल का यह सीरियल ठग पहले तो दुकानदारों से वॉलेट घर पर भूलने का बहाना बनाता है और इसके बाद दुकान से एक कर्मी को अपने साथ लेकर जाता है। इसके बाद कर्मी को गुमराह करके फरार हो जाता है।
भोपाल,7 सितंबर। आपने सीरियल किलर के किस्से तो अधिकतर सुने होंगे, परंतु जब सीरियल ठग की बारी आती है तो आप भी चौंक जाते हैं। राजधानी भोपाल में एक ऐसा ही सीरियल ठग है, जो कई व्यापारियों को ठग चुका है और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन गया है। भोपाल के अवधपुरी,कोलार,पिपलानी,हबीबगंज और शाहपुरा समेत तमाम थाना क्षेत्र में नटवरलाल ने व्यापारियों को ठगा है और अलग अलग तरीके से यह नटवरलाल बहाने बनाता है। इसके बाद ठगी कर फरार हो जाता है। बता दे अब तक पुलिस की गिरफ्त से आरोपी दूर है। भोपाल का यह सीरियल ठग पहले तो दुकानदारों से वॉलेट घर पर भूलने का बहाना बनाता है और इसके बाद दुकान से एक कर्मी को अपने साथ लेकर जाता है। इसके बाद कर्मी को गुमराह करके फरार हो जाता है।
Recommended Video

मनीषा मार्केट में आइसक्रीम की दुकान से की ठगी
वहीं व्यापारियों ने ठग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया और अन्य व्यापारियों से उसे पहचानने की अपील की है मनीषा मार्केट के व्यापारी ने बताया कि वह उसकी आइसक्रीम की दुकान में आया था और आइसक्रीम लेकर गया और उसने आइसक्रीम लेने के बाद कहा कि वह उसका वॉलेट घर पर भूल गया है उसके साथ किसी लड़के को भेज दो दुकानदार ने दुकान के ही एक लड़के को भेज दिया और फिर वह उसे कॉलोनी में लेकर गया और उसने कहा कि उसके घर में ढेर सारे कुत्ते हैं इसलिए वह थोड़ी दूर पर खड़ा रहे वह पैसे लेकर आ रहा है जब वह उसके अनुसार खड़ा रहा तो चुपचाप थक रफूचक्कर हो गया इस तरह तमाम व्यापारियों को अलग-अलग तरीके से ठगी कर चुका है अब व्यापारी उससे खौफ में हैं और पुलिस से गुहार लगा रहे हैं और उसका सीसीटीवी फुटेज वायरल कर जनता से उसे पहचानने की गुहार लगा रहे हैं।

व्यापारी एक दूसरे को कर रहे हैं अलर्ट
व्यापारियों ने बताया कि वह कई बार अपने आपको अधिकारी बताता है तो कई बार किसी अधिकारी का खास परिचित बताता है और अपनी मीठी मीठी बातों में उलझा कर उन्हें फिर बाद में बिना पैसे दिए चकमा देकर फरार हो जाता है इस तरह उसने कई दुकानदारों के साथ किया है करीब राजधानी में 2 महीने से वह इस काम को कर रहा है परंतु पुलिस और जनता की गिरफ्त से दूर है आरोपी पहचान में ना आए इसलिए सर पर टोपी और मुंह पर मास्क लगाकर घूमता है जिसके चलते कि कोई उसे पहचान ना पाए और उसके झांसे में आ जाए इस तरह उसने एक एक कर लगभग आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों को अपना निशाना बनाया है।

इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर भी लगाया चूना
कोलार में मां भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स के माली चेतन जुबानी ने बताया कि 25 अगस्त को उनकी दुकान में मास्को कैंप लगाकर एक आदमी पहुंचा उसने एलईडी ट्यूबलाइट और वायर पर कराएं करीब ₹6000 का बिल बना उसने मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट करने का बहाना किया पेमेंट नहीं हुआ । इसके बाद आरोपी ने चेतन से कहा कि आप किसी लड़के को भिजवा दीजिए मैं घर से पेमेंट कर दूंगा और उसे छोड़ दूंगा चेतन ने अपनी दुकान से 1 कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया। सामान लेकर दोनों दुकान से चले गए आरोपियों से लेकर चार इमली इलाके में पहुंचा। जहां एक बंगले के पास आरोपी ठग ने लड़के से बोला कि हम पैसे लेकर आ रहे हैं तो यहीं खड़े रहो। दुकान वाला लड़का कई देर तक इंतजार करता रहा लेकिन ठग नहीं लौटा। संडे होने पर लड़के ने चेतन जुग नानी को फोन किया उसने बताया कि वह सामान लेकर फरार हो गया। चेतन ने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की। उनकी दुकान के सीसीटीवी में भी आरोपी कैद हुआ है।

जहांगीराबाद में साड़ी की दुकान पर भी लगाया हजारों रुपए का चूना
जहांगीराबाद के श्री साइन साड़ी सरोवर के मालिक राकेश बलानी ने बताया कि 23 अगस्त को मास्क और टोपी लगाकर एक युवक उनकी दुकान में पहुंचा। उसने साड़ी और सूट से पैक कराएं। और बोला कि मैं अपना वॉलेट भूल गया हूं आप अपनी दुकान से एक लड़के को मेरे साथ भेज दीजिए इसके बाद हमने अपनी दुकान से एक लड़का उसके साथ भेज दिया वह रिलायंस में इंडियन ऑयल के ऑफिस के पास लड़के को लेकर पहुंचा और उसने लड़के से कहा कि तुम यहीं रुको मैं पैसे लेकर आता हूं लड़के ने कहा नहीं मैं आपके साथ ही चलूंगा तो जालसाज ने कहा कि मेरे घर पर बहुत खतरनाक कुत्ते हैं तो मैं काट लेंगे तुम यही रुको। इसके बाद जालसाज वहां से फरार हो गया। शक होने पर लड़के ने दुकान मालिक को फोन किया है, जिसके बाद उन्होंने जहांगीराबाद थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी निकाले। जिसमें आरोपी लड़के के साथ जाते हुए दिखा, लेकिन अब तक FIR नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications