PM Narendra Modi के भोपाल दौरे की तैयारी पूरी, एक बार फिर कैंसिल हुआ रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 जून यानी मंगलवार को राजधानी भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के बाद शहडोल पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल और शहडोल दौरे को लेकर तैयारियां का सिलसिला जारी है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे के दौरान राजधानी भोपाल में रोड शो का आयोजन भी होना था, लेकिन समय की कमी और बिगड़ते मौसम को देखते हुए फिलहाल रोड शो को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। वहीं अब रोड शो स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में दो ही कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें पहला कार्यक्रम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का है तो वहीं दूसरा कार्यक्रम बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का है।

Bhopal

कुछ ऐसा है कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की सुबह लगभग 10:15 पर राजधानी भोपाल पहुंचेंगे, जहां वे सबसे पहले रानी कमलापति स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे बूथ लेवल के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल से शहडोल के लिए रवाना होंगे। वहीं राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो को स्थगित कर दिया गया है, जहां इसके पीछे की वजह समय की कमी और बिगड़ते मौसम को बताया गया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो राजधानी भोपाल में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

पहले भी हुआ था रोड शो स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी भोपाल में होने वाला रोड शो दूसरी बार स्थगित हुआ है, जहां इससे पहले बीते अप्रैल माह में मध्य प्रदेश दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजधानी भोपाल में रोड शो होना था, लेकिन अचानक हुए कार्यक्रम में बदलाव के चलते रोड शो को रद्द कर दिया गया था। वहीं इसके बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को राजधानी भोपाल के दौरे पर आने वाले हैं, जहां अबकी बार भी उनका रोड शो प्रस्तावित था, लेकिन समय की कमी और बिगड़ते मौसम को देखते हुए रोड शो को स्थगित कर दिया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है, जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़े- MP news: BJP प्रवक्ताओं ने कमलनाथ सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार का किया भंडाफोड़, कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+