मन की बात, जन-जन की बात है...CM Shivraj ने सुनी PM Modi की Maan ki baat

पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को राजधानी भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने सुना, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए.

Bhopal

PM Narendra Modi के मन की बात के 100 वें एपिसोड को प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने सुना, जहां पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए, उन्होंने भी आमजन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। राजधानी भोपाल में मन की बात कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्थाएं की गई थी, जहां जनप्रतिनिधियों के साथ ही आमजन भी मन की बात सुनते नजर आए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को जन-जन की बात बताया है।

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मन की बात, देश के जन-जन की बात है। मन की बात, एक सामाजिक आंदोलन बन गई है। एक जनक्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री जी की मन की बात से जहां एक तरफ देश में जितने अच्छे काम कर रहे हैं समाज के अलग-अलग लोग, उन कामों को सामने लाने का मौका मिलता है, क्योंकि बुराइयां आसानी से सामने आ जाती है, लेकिन मौन साधक की तरह लाखों लोग समाज की सेवा का काम कर रहे हैं। वह लोग मन की बात के माध्यम से सामने आते हैं, और वह केवल महिमामंडित नहीं होते, बल्कि वह कई लोगों की प्रेरणा बन जाते हैं।

'मन की बात' ने कई सामाजिक बदलाव किए हैं

इसी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की, मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए हैं। प्रधानमंत्री जी का स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल का संरक्षण हो, या फिर अलग-अलग समाज सुधार के काम, शिक्षा के हो, स्वास्थ्य के हो, लोकल को वोकल बनाने के हो, उन्होंने आंदोलन का रूप धारण कर लिया। मन की बात के माध्यम से लोग अपनी भावनाओं का प्रकटीकरण भी अपने प्रधानमंत्री जी के सामने कर पाते हैं। सचमुच में मन की बात ने एक सामाजिक क्रांति भारत की धरती पर की है। कई सामाजिक बदलाव इसके माध्यम से हुए हैं, मन की बात के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन।

ये भी पढ़े- Indore में 1200 स्थानों पर एक साथ सुनी गई PM MODI के 'मन की बात', ये रहा खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+