Indore में 1200 स्थानों पर एक साथ सुनी गई PM MODI के 'मन की बात', ये रहा खास
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना, जहां इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1200 ऐसे स्टेशन बनाए गए थे.

Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अलग-अलग स्थानों पर आमजन ने सुना, जहां इसके लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगभग 1200 ऐसे स्टेशन बनाए गए थे, जहां मन की बात को जनता तक पहुंचाया गया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी मन की बात को सुना। मन की बात को जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर स्टेशन बनाए गए थे, जहां सफाई कर्मी समाज सेवा करने वाले लोग, अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी और गणमान्य जन मन की बात सुनते नजर आए।
कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, समाज में परिवर्तन कैसे आता है, कैसे लोग रोजगार लेने लायक नहीं, बल्कि देने लायक बनते हैं। छोटे-छोटे काम से जिस प्रकार छोटे-छोटे लोगों को जो अच्छा काम करते हैं, उनको प्रधानमंत्री जी दिल्ली में बैठकर प्रोत्साहित करते हैं, तो समाज उनसे प्रेरणा भी लेता है, अब सुनील जी जो हरियाणा के हैं वह हिमालय साफ करने में लगे हुए हैं, देशभर के लोग उस एनजीओ में जुड़े हुए हैं, और वह सिर्फ हिमालय साफ करने में जुटे हैं, कोई उन्हें लालच नहीं है। हमारे देश का हिमालय पवित्र हो, हिमालय वह स्थान है, जहां आज भी ऋषि मुनि हजारों सालों से तपस्या कर रहे हैं, उसको क्लीन करने की जवाबदारी लेना कोई छोटी बात नहीं है।
पीएम मोदी ने दिया खास संदेश
इसके साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, ऐसी छोटी-छोटी कलाएं जो गांव की है, जो क्षेत्र की है, उसको मन की बात के माध्यम से पापुलराइज करना, यह बहुत अच्छा प्रयास है प्रधानमंत्री जी का, इससे बहुत लोगों ने प्रेरणा ली है, जैसे भारतीय खेल कबड्डी, सितोलिया ऐसे खेल हमारे यहां फिर से प्रधानमंत्री जी ने जागृत किए हैं। साथ ही उन्होंने कोशिश की है कि बच्चे कम्प्यूटर से बचें और मैदान में खेले, क्योंकि जो बच्चे मैदान में खेलते हैं उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहता है।
1200 स्थानों पर एक साथ सुनी मन की बात
बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, आज हम सभी ने माननीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात का 100 वां एपिसोड था, उसे सुना, एक नए उत्साह और उमंग के साथ सुना, इंदौर महानगर में लगभग 1200 से अधिक स्थान पर इसे सुना गया, आज हमने जिस पोलिंग बूथ पर मन की बात को सुना, वहां पर बंगाली समाज की महिला शक्ति, हमारे सभी स्पोर्ट्समैन, हमारे सभी सफाई कर्मी, स्वच्छता की सिपाही मातृशक्ति, हमारे सभी सीनियर लोग, हम कह सकते हैं, जैसे प्रधानमंत्री जी ने सभी लोगों को एक कैनवास पर ऊपर से लेकर नीचे तक अलग-अलग भाषा, अलग-अलग शैली, अलग-अलग राज्यों के लोग इस मन की बात को सुनते हैं, वैसे ही आज यहां पर भी इसी तरह मन की बात सुनी गई।












Click it and Unblock the Notifications