Indore की विधानसभा 3, 5 और महू के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए, इन्हें मिला टिकट

आखिरकार वो समय आ ही गया जब एमपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी, वहीं अब कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी बनाए गए नेता चुनाव मैदान संभालेंगे, जहां प्रत्याशी चयन के बाद अब कांग्रेस की चुनावी तैयारी भी रफ्तार पकड़ेगी। कांग्रेस ने गुरुवार की देर रात अपने प्रत्याशियों की दूसरी और आखिरी सूची जारी की है।

हाई कमान की ओर से लगातार जारी मंथन के बाद आखिरकार कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, नवरात्रि के पांचवे दिन हुए प्रत्याशी ऐलान के बाद अब प्रत्याशियों में खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वहीं शक्ति के पर्व के साथ ही प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करने वाली कांग्रेस को भी अब चुनावी में शक्ति शाली प्रदर्शन की उम्मीद है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है.

MP Assembly Election 2023 Congress Candidate Second List Indore Madhya Pradesh

कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने इंदौर की विधानसभा-3 से दीपक पिंटू जोशी, विधानसभा-5 से सत्यनारायण पटेल, और महू विधानसभा से रामकिशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। देवास से कांग्रेस ने प्रदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं बदनावर से भंवर सिंह शेखावत को टिकट दिया गया है। धार से कांग्रेस ने प्रभा गौतम को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं मनावर से डॉ. हीरालाल अलावा को टिकट दिया गया है। बुरहानपुर से सुरेंद्र सिंह शेरा। वहीं जावद से समंदर पटेल को प्रत्याशी बनाया है।

पहली सूची में इनके थे नाम

सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस ने विधानसभा 1 से संजय शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं विधानसभा 2 से चिंटू चौकसे को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी के साथ विधानसभा 4 से राजा मंधवानी, राऊ विधानसभा से जीतू पटवारी, देपालपुर विधानसभा से विशाल पटेल तो वहीं सांवेर विधानसभा से रीना बोरासी सेतिया को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+