MP Assembly Election: कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के साथ पायलट और बब्बर को बनाया स्टार प्रचारक, देखिए लिस्ट

MP Assembly Election 2023 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, राज बब्बर और मुकुल वासनिक जैसे नेताओं को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम सूची में शामिल किए गए हैं, जिनमें पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचोरी के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

Bhopal

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची

1 मल्लिकार्जुन खरगे
2 सोनिया गांधी
3 राहुल गांधी
4 प्रियंका गांधी
5 केसी वेनुगोपाल
6 रणदीप सुरजेवाला
7 मुकुल वासनिक
8 जितेंद्र सिंह
9 कमलनाथ
10 डॉ. गोविंद सिंह
11 दिग्विजय सिंह
12 भूपेश बघेल
13 अशोक गहलोत
14 सुखविंदर सिंह
15 दीपक बाबरिया
16 कांतिलाल भूरिया
17 सुरेश पचौरी
18 अरुण यादव
19 कमलेश्वर पटेल
20 ओमकार मरकाम
21 अजय सिंह
22 विवेक तंखा
23 राजमणि पटेल
24 सचिन पायलट
25 नकुल नाथ
26 मीनाक्षी नटराजन
27 जीतू पटवारी
28 राज बब्बर
29 कन्हैया कुमार
30 आरिफ मसूद
31 शेख अलीम
32 संजय मसानी
33 सुनील केदार
34 अशोक सिंह
35 राधेलाल बघेल
36 महेंद्र पटेल
37 जीवन पटेल
38 प्रदीप अहिरवार
39 गुड्डु राजा बुंदेला
40 अभय दुबे

चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दमोह जिले के दौरे पर आई हैं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे थे, तो वहीं दमोह जिले की विधानसभा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी जनसभा का हिस्सा बने। इधर, जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने दमोह BJP सरकार पर जोरदार निशान साधा है।

ये भी पढ़े- MP Assembly Election: बदनावर विधानसभा में रोचक हुआ चुनावी मुकाबला, दत्तीगांव और शेखावत के बीच टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+