MP Assembly Election: बदनावर विधानसभा में रोचक हुआ चुनावी मुकाबला, दत्तीगांव और शेखावत के बीच टक्कर
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है, जहां धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला इस बार दिलचस्प हो गया है, क्योंकि वहां भाजपा और कांग्रेस के दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों ने तीसरी बार एक-दूसरे से मुकाबला करने के लिए पाला बदल लिया है। बदनावर किसान बाहुल्य विधानसभा सीट मानी जाती है, यही कारण है की यहां किसानों से जुड़े समस्या दोनों ही दलों के लिए प्रमुख है. वहीं अब इस विधानसभा में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है.
इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा नेता और राज्य के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और कांग्रेस उम्मीदवार भंवर सिंह शेखावत के बीच है। वहीं अब दोनों ही प्रत्याशी अपनी चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं.

कुछ ऐसा है सियासी समीकरण
विधानसभा चुनाव से भाग्य आजमा रहे दोनों प्रत्याशी राजपूत समुदाय से हैं, और 17 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एक-दूसरे के सामने हैं। राजपूत समुदाय के साथ-साथ आदिवासी और पाटीदार समुदाय के लोग भी फैसला लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बदनावर विधानसभा में करीब 2.21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करते हैं. बदनावर विधानसभा धार जिले की प्रमुख विधानसभाओं में से एक है, जहां बदनावर विधानसभा सीट पर पूरे प्रदेश की नजर रहती है.
दत्तीगांव और शेखावत का मुकाबला
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले राजवर्धन सिंह दत्तीगांव उन 22 बागी विधायकों में से थे, जिन्होंने 2020 में कांग्रेस छोड़ दी और सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होने के लिए अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद भाजपा शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में सत्ता में लौट आई। भंवर सिंह शेखावत ने इस साल 2 सितंबर को सत्तारूढ़ भाजपा छोड़ दी थी और विपक्षी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। अब वह बदनावर में बीजेपी प्रत्याशी दत्तीगांव के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
ये भी पढ़े- MP Assembly Election: इंदौर में रफ्तार पकड़ने लगा जनसंपर्क, कहां-कहां किसने दिखाया दम?












Click it and Unblock the Notifications