कांग्रेस के जय-वीरू लड़ रहे हैं...सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

MP Assembly Election 2023 के बीच सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां नेताओं के बीच बयानबाजी का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीच अब हाई कमान की ओर से दिग्विजय सिंह को दिल्ली बुलाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है, जहां उन्होंने इसे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के बीच बढ़ती दूरियों से जोड़कर देखा है।

सीएम शिवराज ने तंज कसे हुए कहा की, कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं, आपस में, और ये लड़ रहे हैं, लूट के माल के लिए। जय और वीरू तो लूटते ही थे, इनका झगड़ा है लूट के माल के लिए।

Bhopal

सीएम शिवराज ने कही ये बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ये जय और वीरू की जोड़ी है, जिसे दिल्ली बुलाया गया। अब वो कहते हैं कि भाजपा भ्रम फैला रही है, तो दिल्ली क्यों बुला रही है। कांग्रेस के जय और वीरू झगड़ रहे हैं, आपस में, और ये लड़ रहे हैं, लूट के माल के लिए। जय और वीरू तो लूटते ही थे, इनका झगड़ा है लूट के माल के लिए। पहले भी 2003 तक मिस्टर बंटाढार में पूरे प्रदेश को लूटा और बर्बाद कर दिया, सवा साल में कमलनाथ ने भी लूट का अड्डा बना दिया था। अब आगे कौन लूटे, और कितना लूटे और उसमें कितनी हिस्सेदारी हो, झगड़ा इनका केवल इस बात का है, अब दिल्ली भी पता नहीं इन पर किस मुद्दों पर चर्चा कर रही है। क्या दिल्ली भी इसमें शामिल है।

विधानसभा चुनाव के लिए तैयार BJP

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार भाजपा के बड़े नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं, और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग क्षेत्र में जाकर बीजेपी के बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते भी नजर आ रहे हैं, जहां बीजेपी चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को मतदान होना है, जिससे पहले 30 अक्टूबर को नामांकन फार्म जमा करने का आखिरी दिन रहा।

ये भी पढ़े- MP Election: अमेरिका से करोड़ों की नौकरी छोड़ भारत आए 25 साल के प्रखर प्रताप, AAP ने बनाया प्रत्याशी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+