एमपी अजब गजब: इस जिले में हारे प्रत्याशी को दे दिया जीत का प्रमाणपत्र, समर्थक लगा रहे न्याय की गुहार

सीधी, 15 जुलाई। जिले के रामपुर नैकिन जनपद क्षेत्र में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां झाझ पंचायत के सरपंच पद के लिए हुए मतगणना के बाद जीत के प्रमाण पत्र में एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। यहां पर दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी को विजयी घोषित करके निर्वाचन प्रमाणपत्र दे दिया गया जबकि विजयी प्रत्याशी निर्वाचन प्रमाणपत्र के लिए भटक रहा है। यहां पर प्रत्याशी ने दावा किया है कि, चुनाव के दौरान हुई मतगणना के समय सरपंच पद में जीत बताई गई, लेकिन अब प्रमाणपत्र देने की बारी आई तो दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। दावा किया जा रहा है कि, लल्ला को कुल 29 वोटों से जीत प्राप्त हुई थी। लेकिन प्रमाण पत्र बांटने के दौरान दलप्रताप सिंह गोड़ को लगभग 97 वोट से जीता कर उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया।

MP Ajab Gajab:

समर्थकों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव

दलप्रताप सिंह गोड़ को प्रमाण पत्र दिए जाने की जानकारी लगते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सभी एक जुट हो गए और तहसील का घेराव करने का मन बना लिया, 15 जुलाई शुक्रवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचकर घेराव कर दिए। ग्रामीणों ने पुन: मतगणना कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

नहीं पहुंचे जिम्मेदार अधिकारी

हार की असली वजह क्या है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रमाण पत्र में गोलमाल के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्याशी समर्थक न्याय की मांग करते हुए लगभग 3 घंटे से हड़ताल कर रहे हैं। एसडीएम को बुलाने की मांग कर समर्थक जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं. हालांकि इस पर किसी अधिकारी का अभी बयान भी सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+