Madhya pradesh news: “गम में खुश माननीय”!...शोकसभा में फिसली जुबान, देने लगे लोगों को बधाई

बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह का यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्व. रंजीत सिंह की शोकसभा को संबोधित करते नजर आ रहे वर्तमान बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह शोक जताने की जगह बधाई देते नजर

भोपाल, 25 जुलाई: नेताओं की जुबान फिसलने के किस्से नए नहीं है, अक्सर कई जगहों, राजनीतिक मंचों पर बड़े-बड़े नेताओं की फिसलती जुबान के वीडियो वायरल होते देखे गए। ताजा मामला मप्र के आष्टा का सामने आया है, जहाँ चार बार विधायक रहे रंजीत सिंह गुणगान का निधन हो गया था। उनकी शोकसभा में शामिल हुए बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह की जुबान फिसल गई और वह भरी सभा में बधाई देते नजर आए।

mla juban

बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह का यह वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्व. रंजीत सिंह की शोकसभा को संबोधित करते नजर आ रहे वर्तमान बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह शोक जताने की जगह बधाई देते नजर आए आ रहे है। आष्टा विधायक ने कहा कि "उपस्थित बंधुओं आज हमारे बीच में वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक आदरणीय रंजीत सिंह गुणवान के इस कार्य में आप पधारे हैं। मैं आप सब लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं"।


शोकसभा में बधाई सुनते ही लोग हैरान
MLA रघुनाथ सिंह का यह वीडियो देख लोग हैरान है। शोकसभा में शामिल लोग भी उनका उदबोधन सुनकर एक दूसरे की बगले झाँकने लगे। हालाँकि बधाई देने के बाद आसपास खड़े कुछ लोगों के कहने पर उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। बाद में बोले कि "मैं स्वर्गीय रंजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और परमपिता परमेश्वर से बैकुंठधाम देने की प्रार्थना करता हूं"। आपको बता दे कि पूर्व विधायक रंजीत सिंह के निधन के बाद पूरे आष्टा में शोक की लहर व्याप्त है। रविवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके गृह ग्राम खामखेड़ा से निकलनी थी। आष्टा में लगातार भारी बारिश जारी है, उसके बाबजूद रंजीत सिंह गुणगान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यह पहला अवसर नहीं है कि जब शोक के ऐसे मौके पर किसी राजनीतिक व्यक्ति के द्वारा बधाई दी गई हो। किसी की जयंती-पुण्यतिथि अवसर पर भी नेताओं की जुबान फिसलना आम बात बन चुकी है।

ये भी पढ़े-जान बचाने खेत में भागा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, टूट गए उसके दांत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+