मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 : शिवराज सिंह-ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साधा कमलनाथ पर निशाना, कही ये बातें
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 को लेकर चुनावी रैलियों पर जोर है। अनूपपुर रैली के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले छोटे-छोटे राष्ट्र हमें चुनौती दे देते थे। पूर्व पीएम उन पर कभी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन आज अगर चीन भी हमारी सीमाओं की तरह आंख उठाकर भी देखता है तो हमारे सैनिक चीन के सैनिकों की गर्दन तोड़ देते हैं और उन्हें वापस पीछे खदेड़ देते हैं।

सीएम चौहान ने कहा कि मैं कमलनाथ नहीं हूं, जो विकास के लिए एक पैसा नहीं देते। मैं आपको अनूपपुर के विकास का आश्वासन देता हूं। कमलनाथ कहते हैं कि मामा ने राज्य के खजाने को खाली कर दिया था, लेकिन मैंने कहा कि यह औरंगजेब का खजाना नहीं है, जो खाली हो जाए।
उधर, राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कमलनाथ पर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कमलनाथ की सरकार भ्रष्ट सरकार थी। जो केवल पैसों के आधार पर काम कर रही थी। वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का हब बना दिया। इसके बारे में मेरे से मत पूछो। मध्य प्रदेश की जनता से पूछ सकते हो। जनता से किए गए वादों को निभाया नहीं गया।
सिंधिया ने यह भी कहा कि मेरी सोच स्पष्ट है। मैं राजनीति की बजाय जनता की सेवा करने में यकीन रखता हूं। मैं किसी पद की इच्छा नहीं रखता। सिर्फ विकास के लिए काम करना चाहता हूं। सिंधिया ने कमलनाथ पर उनके आइटम वाले विवादित बयान पर भी निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications