Bhopal News: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, जानिए कौन थे आरिफ अकील

Bhopal News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। आरिफ अकील को हार्ट अटैक आने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस विधायक और उनके बेटे आतिफ अकील ने बताया कि रविवार शाम को सीने में दर्द होने की शिकायत के चलते, उन्हें अपोलो सेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरिफ अकील को 'शेरे भोपाल' कहा जाता है क्योंकि, दो दशकों से भाजपा उनका अभेद्य किला भोपाल उत्तर नहीं गिरा पाई। लोग कहते हैं कि 'आरिफ भाई काम में भेदभाव नहीं करते। उनका मानना था कि जो मेरे पास आया, वह मेरा है।'

Know who Arif Akil was former Madhya Pradesh minister and Congress leader passed away

पिछले साल आरिफ अकील को दिल की समस्या हुई थी। उनकी तबीयत पिछले साल की शुरुआत में बिगड़ गई थी, और डॉक्टरों की जांच में उनके दिल में ब्लॉकेज पाया गया था। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। सर्जरी के बाद उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन, जब पार्टी ने उनके बेटे आतिफ को भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया, तो उन्होंने जीप और व्हीलचेयर पर बैठकर पूरी तरह से प्रचार किया।

आरिफ अकील कौन थे?

आरिफ अकील का राजनीतिक करियर एक छात्र नेता के रूप में शुरू हुआ। 1977 में, वे कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। 1990 में, आरिफ अकील ने पहली बार उत्तर विधानसभा से निर्दलीय विधायक के रूप में जीत दर्ज की, जहां उन्होंने कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री हसानत सिद्दीकी को हराया। 1993 में, उन्होंने जनता दल के बैनर तले चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के रमेश शर्मा से हार गए। इसके बाद, वे एमपी वक्फ बोर्ड और बार काउंसिल के सदस्य भी बने। 1998 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ाई लड़ी और भाजपा के रमेश (गुडडू) शर्मा को हराया। इसके बाद, उत्तर विधानसभा सीट उनके लिए एक मजबूत गढ़ बन गई। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण, 2023 में कांग्रेस ने उनकी जगह उनके बेटे आतिफ अकील को भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया। आतिफ अकील इस सीट से विधायक बने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+