डॉगी को सड़क पर पॉटी करने से रोका तो युवक ने पिता को बुलाकर रिटायर्ड बैंक मैनेजर को पीटा

भोपाल की एक पॉश कॉलोनी में घर के सामने डॉग को पॉटी करवाने से मना करने पर डॉग मालिक और उसके बेटे ने 68 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर को डंडे से पीट दिया। मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।

भोपाल,20 जुलाई। राजधानी के मिनाल रेसीडेंसी में डॉग को पोटी कराने को लेकर कुत्ते के मालिक और उसके बेटे ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ मारपीट की और उसे डंडे से पीट दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने 3 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है।

भोपाल में पिता-पुत्र ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को पीटा

बता दें कि एक युवक अपने डॉग को टहलाने के लिए निकला था उसी दौरान उसने बैंक मैनेजर जिनकी उम्र 68 वर्ष है, उनके घर के सामने डॉग ने पॉटी कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक ने अपने पिता को वहां पर बुला लिया। उसका पिता डंडा लेकर वहां पर पहुंचा और फिर रिटायर्ड बैंक मैनेजर के साथ गाली गलौज करते हुए कहा कि मैं तुझे यही गड्ढे में गाड़ दूंगा और यह रोड तेरे बाप की नहीं है। तेरे घर के सामने कुत्ते से गंदगी करवा लूंगा यह कहकर डंडे से पीटा और कमर पर मार दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है और फिर उसके बाद उसे धक्का भी दे दिया शोर सुनकर उसकी बेटी विजय गोयल और पत्नी बीच-बचाव करने पहुंच गए। आरोपी उन्हें भी गाली देकर झुमा झटके करते हुए नजर आए।

वही रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कहना है कि पूरे घटना का वीडियो उनकी बेटी ने बनाया है और जो मेरे घर के पास में रहने वाली लड़की भी अपना डॉग लेकर आई थी उसने अपना डॉग मेरे ऊपर छोड़ दिया। वह लड़की भी मुझे मेरी बेटी को और मेरी पत्नी को गालियां देने लगी।

वह इस पूरे मामले में अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि कुत्ते की पॉटी कराने को लेकर मिनाल रेसीडेंसी में विवाद हुआ था। कुत्ते के मालिक और उसके बेटे सहित एक युवती पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+