बड़ा हादसा : मुलताई की स्कार्पियो सावनेर के नाले में बही, 8 लोग थे सवार, शिवराज ने जताया दुख
बैतूल की सावनेर तहसील में 8 लोगों से भरी स्कॉर्पियो नाले के तेज बहाव में बह गई। दरअसल भारी बारिश होने से नाला लबालब भरा हुआ था और ओवरफ्लो हो रहा था।
बैतूल,13 जुलाई। अक्सर ड्राइवर की वजह से कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। ऐसा ही एक मामला बैतूल से सामने आया। जहां पर महाराष्ट्र की सावनेर तहसील में आने वाले केलवत थाना क्षेत्र नंदा गौमुख गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नाले में आई बाढ़ में स्कार्पियो बह गई। स्कार्पियो में बैतूल जिले की मुलताई तहसील के ग्राम दातोरा के एक ही परिवार के 8 सदस्य बैठे हुए थे।

सावनेर पुलिस ने तीन लोगों के शव नाले से बाहर निकाले
सावनेर पुलिस ने तीन लोगों के शव नाले से बाहर निकाल लिए हैं और शेष की तलाश की जा रही है। मुलताई एसडीओपी नम्रता सोंधिया ने बताया कि केलबत थाना महाराष्ट्र के नंदा गौमुख गांव के पास आज नाले में आई बाढ़ में जीप क्रमांक एमएच 31 सीपी 0299 बह गई। इसमें मुलताई के दातोरा गांव निवासी मधुकर पाटिल उनकी पत्नी निर्मला पाटिल, बेटी रोशनी चौकीकर समेत अन्य तीन लोग सवार थे।
बताया गया है कि नाले में बाढ़ के दौरान जीप निकाली जा रही थी लेकिन तभी बहाव में वह बह गई। सूचना मिलने पर दातोरा से परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार नंदा गांव की पुलिया पर यह हादसा हुआ है। पुलिया के उपर से पानी का तेज बहाव हो रहा था इसके बाद भी चालक ने उसमें से वाहन निकालने का प्रयास किया लेकिन जीप तेज बहाव में बह गई।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना
स्थानीय लोगों ने केलवत थाना पुलिस को सूचना दी। केलवत थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जीप में छह लोग सवार थे जिनमें से तीन के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। तीन की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद दाताेरा से परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुुंच गए हैं। नाले से मधुकर पाटिल, निर्मला पाटिल और रोशनी चौकीकर के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। बताया गया है कि जीप में सवार होकर सभी 8 लोग नांदा गोमुख में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
Recommended Video

तीन की हो रही तलाश
केलवत थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में छह लोग सवार थे। इनमें से रोशनी नरेंद्र चौकीकर(32) मधुकर पाटील(65) ग्राम दातोरा, मुलताई, निर्मला मधुकर पाटील(60) ग्राम दातोरा मुलताई के शव मिल गए हैं। स्कार्पियो में सवार दर्श नरेंद्र चौकीकर (10) नागपुर, चालक लिलाधर दिवरे(38) अौर निमु आठनेरे(45) निवासी जामगांव मुलताई की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

कार्यक्रम में शामिल होने गए थे
बताया गया है कि नांदागोमुख निवासी सुरेश ढोके की पुत्री का विवाह कुछ ही दिन पुर्व हुआ था। उसी उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सुबह दातोरा से छह लोग स्कार्पियो से नांदागोमुख आए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे वापस लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों के शव सावनेर अस्पताल पहुंचा दिए हैं और शेष की तलाश हो रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख:
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले में मुलताई विकासखंड के एक ही परिवार के आठ लोगों के सावनेर नदी की पुलिया में बहने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि उक्त परिवार स्कॉर्पियो से नदी पार कर रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। स्कार्पियो सहित तीन शव निकाल लिए गए हैं। अन्य लोगों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications