MP : चुनाव में ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अनुग्रह राशि में ₹2 लाख की वृद्धि

एमपी में निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। अब साधारण मृत्यु होने पर 8 लाख के स्थान पर 10 लाख रूपए दिए जाएंगे।

भोपाल, 12 जुलाई। मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों ने निर्वाचन आयुक्त ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान अधिकारी और कर्मचारियों की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। अब साधारण मृत्यु होने पर 8 लाख के स्थान पर 10 लाख रूपए दिए जाएंगे।

 चुनाव में ड्यूटी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है। अब साधारण मृत्यु होने पर 8 लाख के स्थान पर 10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इसी तरह निर्वाचन के समय हिंसक गतिविधियों के दौरान होने वाली मृत्यु पर 15 लाख के स्थान पर 20 लाख रूपए की अनुग्रह राशि मिलेगी। अशक्तता के प्रकरणों में सामान्य परिस्थिति में 4 लाख रूपए और हिंसक गतिविधियों के दौरान अशक्तता पर 7 लाख 50 हजार रूपए दिए जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बता दे कल मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग होना है। ऐसे में चुनाव में ड्यूटी कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए ये खबर बड़ी राहत देने वाली है।

13 जुलाई को नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की है।

दूसरे चरण में 43 जिलों में 5 नगर निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषदों में मतदान होगा। इसके लिए कुल 6 हजार 829 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 1627 मतदान केन्द्र संवेदनशील हैं। मतदान दलों में लगभग 34 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। लगभग 17 हजार पुलिस बल डिप्लॉय किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+