विवादों में रहने वाले IAS नियाज खान का RSS प्रमुख मोहन भागवत को सलाम । जानिये ऐसा क्या हुआ

IAS Niyaz Khan, who is in controversy, salutes RSS chief Mohan Bhagwat. know what happened RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर कहा कि हर मस्जिद में शिवलिंग देखना क्यों ?

जबलपुर, 03 जून: मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी लोक निर्माण विभाग में उप सचिव नियाज खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में है । आश्रम वेबसीरीज की टीम पर अपनी कहानी चुराने फिर द कश्मीर फाइल्स पर बिना नाम लिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को नसीहत देने के बाद नियाज का RSS प्रमुख मोहन भागवत की तरफ एक ट्वीट के जरिये प्रेम उमड़ता नजर आ रहा है । नियाज ने मोहन भागवत की न सिर्फ तारीफ की, बल्कि उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मोहन भागवत के विचारों को सलाम करता हूँ ।

niyaj

नियाज क्यों बोले मोहन भागवत के विचारों को सलाम

Recommended Video

    Shivling पर बोले Mohan Bhagwat, Masjid में ही क्यों ? | वनइंडिया हिंदी | #News

    दरअसल नागपुर में संघ शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर कहा कि हमारी श्रद्धा परंपरा से चलती आई है, लेकिन हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना ? वो भी एक पूजा है, जिन्होंने वो पूजा अपनाई वो मुसलमान बाहर से संबंध नहीं रखते । अखबार में आई इस खबर के स्क्रीन शॉट को नियाज ने शेयर किया । फिर मोहन भागवत के बयान की तारीफ की । ट्वीटर पर नियाज ने लिखा कि वे मोहन भागवत के विचारों को सलाम करते हैं ।

    niyaj 1

    हिजाब के समर्थक, चरमपंथियों पर लिखी किताब
    IAS नियाज खान कई किताबें लिख चुके हैं । उनका दर्द अपने धर्म की बिगड़ती छवि को लेकर है । इस्लाम की छवि सुधारने नियाज कुरान पर शोध कर रहे हैं । अपने आप को सभी धर्मों के प्रति आस्था रखने वाला बताते हुए नियाज ने मोहम्मद साहब के जीवन पर भी कई पुस्तकें लिखी हैं । उनकी तमन्ना है कि किताबों का गहन अध्ययन कर अपनी रिसर्च बुक यूरोप से प्रकाशित हों । युवा आईएएस होने के नाते उनका विवादों से गहरा नाता रहा है । हिजाब मुद्दे पर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर विवाद छेड़ दिया था । उनका मत था कि हिजाब हमारे जीवन की रक्षा करता है, साथ ही वायु प्रदूषण से भी मुक्त रखता हैं । उन्होंने यजीदियों पर एक नई पुस्तक लिखी है - बी रेडी टू डाई... जिसमें उन्होंने खुद को यह साबित करने की कोशिश की है कि वे भी हिन्दुओं की तरह सूर्य और अग्नि देव के उपासक हैं ।

    ये भी पढ़े-'द कश्मीर फाइल्स' पर ट्वीट करने वाले IAS नियाज खान को जाएगा नोटिस, शिवराज सरकार लेगी एक्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+