'द कश्मीर फाइल्स' पर ट्वीट करने वाले IAS नियाज खान को जाएगा नोटिस, शिवराज सरकार लेगी एक्शन

भोपाल, मार्च 23। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर ट्वीट करने वाले मध्य प्रदेश के IAS ऑफिसर नियाज खान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, राज्य सरकार नियाज खान को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को बताया कि नियाज खान ने फिल्म को लेकर जो विवादित ट्वीट किए हैं, इसके लिए उन्हें राज्य सरकार नोटिस जारी करेगी।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर भड़कीं Mehbooba Mufti, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी
    नियाज खान को जाएगा कारण बताओ नोटिस

    नियाज खान को जाएगा कारण बताओ नोटिस

    गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "IAS अधिकारी नियाज़ खान अधिकारियों के लिए तय लक्ष्मणरेखा को लांघ रहे हैं। राज्य सरकार इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगी और उनसे जवाब तलब किया जायेगा।" मीडिया से भी बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने नियाज खान के सभी ट्वीट्स देखे हैं, उन्होंने अपने अधिकारी होने की सीमा को लांघा है और यह एक गंभीर मुद्दा है।

    क्या कहा था नियाज खान ने?

    क्या कहा था नियाज खान ने?

    आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के PWD विभाग में उप सचिव पद पर तैनात IAS ऑफिसर नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर कई सारे ट्वीट किए थे। उन्होंने कहा था कि जिस तरह विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' बनाई है, उसी तरह मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाई जाए। उन्होंने कहा था कि भारत के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कोई कीड़े-मकौड़े नहीं हैं, बल्कि इसी देश के नागरिक हैं।

    विवेक अग्निहोत्री ने नियाज से मिलने का मांगा था समय

    विवेक अग्निहोत्री ने नियाज से मिलने का मांगा था समय

    नियाज खान ने ट्वीट्स में आगे कहा था कि विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म से जो कमाई की है, वो कश्मीरी पंडितों के बच्चों की शिक्षा और उनके लिए कश्मीर में घरों के निर्माण के लिए डोनेट करके दिखाएं। आपको बता दें कि नियाज खान के ट्वीट वायरल हो जाने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने उनसे मिलने का समय मांगा था। नियाज खान के ट्वीट्स को लेकर राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा था कि वह खान के खिलाफ कार्मिक विभाग को एक पत्र लिखने जा रहे थे, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आईएएस अधिकारी सांप्रदायिक्ता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर राजनीतिक दलों में बहस छिड़ी हुई है। यह फिल्म सभी बीजेपी शासित राज्यों में टैक्स फ्री है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+