कोरोना कर्फ्यू के दौरान गुना के प्राइवेट स्कूल में ली जा रही थी परीक्षा, प्रशासन ने की कार्रवाई
गुना, 28 मई। कोरोना की दूसरी लहर से मध्य प्रदेश भी सबसे प्रभावित राज्यों में से एक है। मध्य प्रदेश सरकार ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू करने समेत कई तरह की पांबदियां लगा रखी है।
Recommended Video
MP: Lockdown में 10th Exam आयोजित करने पर स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज | वनइंडिया हिंदी

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज आदि भी बंद कर रखे हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई करवाई जा रही है। बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रोमोट भी किया जा रहा है।
इस बीच मध्य प्रदेश के गुना के एक प्राइवेट स्कूल में परीक्षा आयोजित करवाने का मामला सामने आया है। नायब तहसीलदार रामशंकर सिंह ने बताया कि स्कूल में 30 से 40 बच्चों की परीक्षा ली जा रही थी, जो कोरोना महामारी में धारा 144 व कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन है। स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications