सीधी के दशरथ मांझी ने पत्नी के लिए किया कमाल, पानी के लिए पहाड़ में खोद डाला कुआं

सीधी, 9 जून: द माउंटेन मैन के नाम से विख्यात गहलौर गांव (गया, बिहार) के दशरथ मांझी की कहानी तो आपने सुनी होगी। पहाड़ के कारण वे अपनी पत्नी को अस्पताल नहीं पहुंचा पाए थे और पत्नी की मौत हो गई थी। बस्ती के दूसरे लोगों को ऐसी समस्या न हो, इसलिए उन्होंने अकेले पहाड़ तोड़कर रास्ता तैयार कर दिया था। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के हरी सिंह गोड़ की कहानी भी दशरथ मांझी से कम नहीं। परिवार के सूखे कंठों की प्यास बुझाने के लिए हरी ने अकेले ही चट्टान तोड़कर 60 फीट गहरा कुआं खोद डाला। यह काम इतना आसान नहीं था, लेकिन 40 वर्षीय आदिवासी युवक हरी सिंह की जिद और जुनून ने इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। उनके परिवार ने भी साथ निभाया। लगभग एक साल की मेहनत के बाद जब कुएं से अमृतधारा निकली तो परिवार केसदस्यों की आंखें खुशीसे भीग उठीं।

Recommended Video

    सीधी के दशरथ मांझी ने पत्नी के लिए किया कमाल, पानी के लिए पहाड़ में खोद डाला कुआं
    Sidhi Hari Singh

    नहीं देखी गई पत्नी की परेशानी

    सीधी जिले की जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत बंरवंधा निवासी हरी सिंह को वनाधिकार अधिनियम के तहत बैगान पहाड़ी पर पट्टा मिला है। पहाड़ी पर वह अपनी पत्नी, दो बेटों, एक बेटी व भाई के बेटे के साथ घर बनाकर रह रहा है। परिवार को पहाड़ी से करीब 500 मीटर नीचे बस्ती में लगे हैंडपंप तक जाना पड़ता था। उसने पेयजल व्यवस्था के लिए सरपंच और वन विभाग के चक्कर लगाए, लेकिन बात नहीं बनी। अतत: पहाड़ी पर ही कुआं खोदने का निर्णय लिया।

    Sidhi Hari Singh

    एक साल की मेहनत

    हरी ने 2021 में अकेले ही कुआं खोदने का निर्णय परिवार को सुनाया तो सभी ने मना कर दिया। वह जिद पर अड़ा रहा तो पत्नी सियावती (35), बेटा शिवबहादुर (17), बंशबहादुर (15), बेटी अनीता (12) तथा भतीजा ऊदल सिंह (20) ने भी मदद की। चट्टान तोड़ने के बाद खुदाई शुरू की। करीब एकवर्ष की मेहनत रंग लाई।

    Sidhi Hari Singh

    हरी सिंह गोड़ ने बताया

    60 फीट गहरा कुआं खोदने के बाद पर्याप्त पानी के लिए अभी इसे और गहरा किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+