मध्य प्रदेश विधानसभा में काले एप्रन पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण की मांग

भोपाल, 9 अगस्त। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है। हंगामा की वजह से विधानसभा सत्र स्थगित कर दिया गया।

Congress MLAs arrived in MP assembly wearing black apron, demanding 27 percent reservation for OBCs

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से ही कांग्रेस विधायक शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमलावर हैं। अब कांग्रेस के विधायक विधानसभा में काले एप्रन पहनकर पहुंचे और ओबीसी को 27 ​फीसदी आरक्षण देने की मांग की और सीएम शिवराज सिंह चौहान पर पाखंड दिखाने का आरोप लगाया।

मध्य प्रदेश विधानसभा सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने संविधान के 127वें संशोधन पर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलती की वजह से संविधान विधेयक 2021 लाना है। उन्होंने आरोप लगाया केंद्र सरकार यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनावों को देखते हुए यह विधेयक लेकर आई है।

मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायकों के आरोप पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी के साथ धोखा किया है। उनकी पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। कांग्रेस समाज को भ्रमित कर तोड़ना चाहती है। जब मध्य प्रदेश सरकार कोर्ट के सामने याचिका दायर की तब 10 से 19 मार्च 2019 के बीच कांग्रेस ने कोर्ट का स्टे न लगने के लिए क्या किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+