Delhi Fire: तुगलकाबाद की एक बिल्डिंग में लगी आग, तीन की मौत, चश्मदीद ने सुनाया दिल दहलाने वाला मंजर

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड के दर्द से अभी दिल्ली बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि आज दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं, हालांकि 8 लोगों को बचाया भी गया है। मरने वालों में एक 22 साल का युवक शामिल है, जबकि दो महिलाओं की जान इस हादसे में चली गई है।

अधिकारियों के अनुसार, आग शुक्रवार रात करीब 2.25 बजे लगी। यह घटना तुगलकाबाद की गली नंबर एक की एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की पार्किंग में लगी जिसने धीरे-धीरे विकारल रूप धारण कर लिया। मालूम हो कि बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर और पांच मंजिलें हैं।

Delhi Fire

शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग से शुरू हुई। यहां सात दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए। इनमें एक चार्ज होता हुआ इलेक्ट्रिक स्कूटर भी शामिल है, इस पूरी घटना पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

आठ लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया

आठ लोग बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को सफदरजंगअस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तेजी से बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकलकर्मियों ने छत का बंद गेट काट दिया, उन्होंने दो लड़कियों को छत से सुरक्षित निकाला। वे धुएं से बचने के लिए वहां थीं, पांच लोगों को दमकलकर्मियों ने अंदर से निकाला।

Delhi Fire

चश्मदीद ने सुनाया दिल दहलाने वाला हाल

राजधानी में देर रात लगी आग की घटना के बारे में एक स्थानीय निवासी ने उन डरावने पलों को याद करते हुए बताया कि कैसे पड़ोस के लोग एकजुट हुए और साड़ियों व सुरक्षा ग्रिल काटकर फंसे हुए लोगों को बचाया। उन्होंने कहा, "हम ठीक सड़क के उस पार रहते हैं। जब हमें पता चला कि यहां आग लग गई है, तो हम तुरंत वहाँ पहुँचे; मदद के लिए पूरा पड़ोस इकट्ठा हो गया था। जब हम वहाँ पहुँचे, तो हमने देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर गाड़ियाँ फट रही थीं। वहाँ 7 बाइक और एक स्कूटर था, और वे सभी फट रहे थे। हमने पानी डालकर आग बुझाई। हमने पीछे की तरफ से भी लोगों को बचाया, उन्हें नीचे उतारने के लिए साड़ियों का इस्तेमाल किया और लड़कियों को बाहर निकालने के लिए पीछे की सुरक्षा ग्रिल काटी। कुल मिलाकर, 8 लोग घायल हुए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है।'

यह पढ़ें:Delhi LPG Price: दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, ₹300 सब्सिडी के बाद कितनी होगी कीमत
यह पढ़ें:Delhi LPG Price: दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, ₹300 सब्सिडी के बाद कितनी होगी कीमत
यह पढ़ें:ARPAN Kendra क्या है? दिल्‍ली के 10 मेट्रो स्‍टेशन पर हो रही शुरू ये स‍ुविधा, इस नयाब पहल के बारे में
यह पढ़ें:ARPAN Kendra क्या है? दिल्‍ली के 10 मेट्रो स्‍टेशन पर हो रही शुरू ये स‍ुविधा, इस नयाब पहल के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+