'मुस्लिम पति ने खूब पीटा, 7 साल की बेटी के साथ जो किया', 21 में फेमस एक्ट्रेस ने की शादी, नर्क बनी जिंदगी

Alefia Kapadia: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अलेफिया कपाड़िया ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई इमोशनल और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 'जस्ट मोहब्बत', 'सीआईडी' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकीं अलेफिया ने बताया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। कम उम्र में किया गया निकाह उनके लिए ऐसा दर्द बन गया, जिसकी टीस आज भी उनके दिल में बाकी है।

अलेफिया कपाड़िया ने असल जिंदगी में झेला ऐसा दर्द
अलेफिया कपाड़िया ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की थी लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए। आखिरकार उन्हें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी।

Alefia Kapadia

21 साल की उम्र में शुरू हुई थी नई जिंदगी

-जानकारी के अनुसार अलेफिया कपाड़िया ने बेहद कम उम्र में दुबई में रहने वाले एक शख्स से शादी की थी, जो उनसे 11 साल बड़े थे। शुरुआत में उन्हें लगा था कि ये रिश्ता उनके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा लेकिन समय के साथ हालात बदलते चले गए। अलेफिया कपाड़िया ने बताया कि शादी के बाद उन्हें ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा था, जिन्होंने उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति पर गहरा असर डाला था।

Sapna Choudhary Caste: घरेलू हिंसा का शिकार हुईं सपना चौधरी की क्या है जाति? किस समुदाय से हैं पति वीर साहू?
Sapna Choudhary Caste: घरेलू हिंसा का शिकार हुईं सपना चौधरी की क्या है जाति? किस समुदाय से हैं पति वीर साहू?

-अलेफिया कपाड़िया ने कहा- मेरा ससुराल दुबई में था और वहां मेड नहीं थी। वहां घर का सारा काम खुद ही करना पड़ता था। झाड़ू-पोछा से लेकर बर्तन, खाना बनाना, सब खुद से करना पड़ता था।

-अलेफिया कपाड़िया ने बताया कि वह अपने परिवार को टूटने से बचाना चाहती थीं और बच्चों को पिता से अलग नहीं करना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने लंबे समय तक रिश्ते को संभालने की कोशिश जारी रखी थी।

घरेलू जिम्मेदारियों के बीच बढ़ता गया तनाव

-एक इंटरव्यू में अलेफिया कपाड़िया ने बताया कि शादी के बाद उन्हें घर की सारी जिम्मेदारियां अकेले संभालनी पड़ती थीं। घरेलू कामकाज से लेकर परिवार की जरूरतों तक, हर चीज का भार उनके कंधों पर था। धीरे-धीरे रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और हालात पहले से ज्यादा मुश्किल होते चले गए।

-जानकारी के अनुसार अलेफिया कपाड़िया को लगातार मानसिक दबाव और पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि कई मौकों पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रभावित हुई थी।

-अपनी दर्द भरी कहानी सुनाते हुए अलेफिया ने बताया कि ससुराल में उनको खूब ताने दिए जाते थे और फैमिली प्रेशर की वजह से उन्हें बच्चा करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनके हसबैंड उन्हें भद्दी बातें सुनाते, फिजिकली असॉल्ट करते और कोई भी चीज उठाकर फेंककर मारते थे।

काम करने की इच्छा बनी विवाद की वजह

अलेफिया कपाड़िया ने बताया कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती थीं और इसी उद्देश्य से उन्होंने पार्ट-टाइम काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि ये फैसला उनके वैवाहिक जीवन में एक बड़े विवाद की वजह बन गया। उनके अनुसार जब उन्होंने नौकरी करने की बात उठाई तो माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया था। इसी दौरान उन्हें एहसास हुआ कि अब इस रिश्ते में बने रहना उनके लिए संभव नहीं है।

बच्चों को लेकर शुरू हुई सबसे कठिन लड़ाई

-अलेफिया कपाड़िया ने खुलासा किया कि वैवाहिक विवाद के बीच बच्चों की कस्टडी सबसे बड़ा मुद्दा बन गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बच्चों से अलग करने की धमकियां दी गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें कानूनी और राजनयिक मदद लेने के लिए भारतीय दूतावास तक पहुंचना पड़ा।

-कई कोशिशों और काउंसलिंग के बाद अलेफिया कपाड़िया को भारत लौटने की अनुमति मिली लेकिन भारत आने के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय तक कानूनी संघर्ष चलता रहा।

बेटी से दूर होने का दर्द आज भी नहीं भूलीं एक्ट्रेस

अलेफिया ने बताया कि कस्टडी की लड़ाई के दौरान उनकी बेटी उनसे दूर हो गई। एक्ट्रेस का दावा है कि परिस्थितियों ने उनके और बेटी के रिश्ते को प्रभावित किया। इस दौर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी तोड़ दिया और वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। उन्होंने कहा कि आर्थिक परेशानियों और लगातार चल रहे कोर्ट केस ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया था। आखिरकार हालात ऐसे बने कि उन्हें अपने बेटे की कस्टडी भी छोड़नी पड़ी थी।

'वो मेरी 7 साल की बेटी को लेकर भाग रहा था'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पति ने एलेफिया से माफी मांगी थी और हर दिन बच्चों को मिलने आता था लेकिन एक दिन गुस्से में वो बच्चों को लेकर भागने लगा था। अलेफिया ने ये किस्सा सुनाते हुए कहा- वो मेरी 7 साल की बेटी को लेकर भाग रहा था, मैंने किसी तरह से बेटे को अपने पास खींच लिया था। पुलिस केस हुआ। बेटी ने मेरे नाम एक लेटर लिखा कि मेरी मां मुझे दारू पिलाती है, जलाती है, मारती है, मेरी मां का अफेयर चल रहा है।

'मेरा बेटा पिता की लैविश लाइफ को देखकर इंफ्लुएंस हो रहा था'

अलेफिया ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा- उसने मेरी बेटी को भड़काया है। जबरन उससे मेरे खिलाफ लेटर लिखवाया है। ये दिल तोड़ने वाला था। मैं जानती थी कि ये सब मेरे हसबैंड का किया हुआ है। अगले दिन ही मैंने तलाक की अर्जी फाइल की और इसके बाद 12 साल हमारा केस चला। हालांकि मुझे बेटी की कस्टडी नहीं मिली। पैसों की काफी तंगी थी और मेरा बेटा पिता की लैविश लाइफ को देखकर इंफ्लुएंस हो रहा था। आखिरकार थक हारकर मैंने बेटे की कस्टडी भी पति को ही दे दी।

आज भी बच्चों की याद में तड़पती हैं अलेफिया

तलाक के बाद अलेफिया कपाड़िया की जिंदगी एक नए मोड़ पर जरूर पहुंची लेकिन बच्चों से दूरी का दर्द आज भी उनके साथ है। एक्ट्रेस ने भावुक होकर बताया कि लंबे समय से उनका अपने बच्चों से कोई संपर्क नहीं है और उन्हें ये तक नहीं पता कि वह किस हाल में हैं। एक मां के तौर पर ये उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द है, जिससे वह आज तक उबर नहीं पाई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन उनके बच्चे सच्चाई को समझेंगे और उनसे दोबारा जुड़ेंगे।

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं अलेफिया

अलेफिया कपाड़िया लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'जस्ट मोहब्बत', 'सीआईडी', 'दामन', 'प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा', 'हमारी बहू सिल्क', 'सावधान इंडिया' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया है। अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अलेफिया की निजी जिंदगी की ये कहानी उनके संघर्ष और हिम्मत की मिसाल बनकर सामने आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+