कौन हैं Dinyar Tirandaz, जिनकी मौत से सदमे में बॉलीवुड? Salman Khan के को-एक्टर की कैसे गई जान?

Dinyar Tirandaz Death: फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि 90 के दशक के लोकप्रिय सिटकॉम 'जुबान संभाल के' में अपने यादगार किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर दिनयार तीरंदाज का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके मौत की खबर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

दिग्गज अभिनेता दिनयार तीरंदाज का निधन
दिनयार तीरंदाज के निधन की जानकारी पारसी समुदाय से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'पारसी जोरोस्ट्रियन वर्ल्डवाइड' ने शेयर की है। पोस्ट में उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया गया है कि अनुभवी एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबर सामने आते ही उनके चाहने वालों के बीच दुख का माहौल बन गया और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि मैसेजों की बाढ़ आ गई।

Dinyar Tirandaz Death

बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख

दिनयार तीरंदाज के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों को भी भावुक कर दिया है। अभिनेता और कॉमेडियन सुरेश मेनन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम शांति लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वहीं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर कर दिवंगत अभिनेता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा भी कई कलाकारों और फैंस ने उनके योगदान को याद किया है।

Salman Khan के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कौन थीं कुमुद राणे, जिनकी मौत से नहीं रुक रहे सुपरस्टार के आंसू?
Salman Khan के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, कौन थीं कुमुद राणे, जिनकी मौत से नहीं रुक रहे सुपरस्टार के आंसू?

'मिस्टर केकी दारूवाला' बनकर घर-घर में हुए थे मशहूर

दिनयार तीरंदाज को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 90 के दशक के सुपरहिट कॉमेडी शो 'जुबान संभाल के' से मिली थी। शो में उन्होंने 'मिस्टर केकी दारूवाला' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय ने इस किरदार को यादगार बना दिया था। यही वजह है कि आज भी टीवी दर्शक उन्हें इस रोल के लिए याद करते हैं।

चार दशक लंबा रहा अभिनय सफर

-दिनयार तीरंदाज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'दुनिया' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने दिलीप कुमार और ऋषि कपूर जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों और टीवी शोज में काम करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी।

-अपने लंबे करियर के दौरान दिनयार तीरंदाज ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। सलमान खान की 'हैलो ब्रदर' और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों में उनकी मौजूदगी दर्शकों को देखने को मिली थी। वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'चलते-चलते'में भी उन्होंने अहम रोल निभाया था।

कई यादगार फिल्मों का रहे हिस्सा

दिनयार तीरंदाज ने केवल कॉमेडी किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा बल्कि विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 'क्या कहना', 'अलबेला', 'दरार' और 'कमाल धमाल मालामाल' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। चरित्र अभिनेता के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया और दर्शकों के दिलों में अपनी स्थायी छाप छोड़ी।

इंडस्ट्री ने खोया एक अनुभवी कलाकार

दिनयार तीरंदाज का निधन भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उन्होंने अपने अभिनय और सादगी से लाखों दर्शकों का दिल जीता था। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके निभाए गए किरदार और उनकी शानदार अभिनय यात्रा हमेशा दर्शकों की यादों में जीवित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+