हिंदुओं की लड़कियों को फंसाकर बनाया जा रहा है मुस्लिम : भोपाल सांसद Pragya Singh Thakur
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी और लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। प्रज्ञा ने कहा कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है। इसलिए हिंदू की संख्या घट रही है हिंदुओं की लड़कियों को ल
Bhopal MP Pragya Singh Thakur : भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी और लव जिहाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। प्रज्ञा सिंह ने कहा कि अब कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे हैं मैं कहती हूं हर व्यक्ति में राम है। अगर राहुल भारत में रह रहे हैं तो राहुल में भी राम है राम उनके अंदर समाए हैं। यह पहचान जाएं, ये कांग्रेस के लिए अच्छा होगा। वहीं उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे पर कहा कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है। इसलिए हिंदू की संख्या घट रही है हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मुस्लिम बनाया जा रहा है।

लव जिहाद को लेकर बोली सांसद प्रज्ञा सिंह
लव जिहाद को लेकर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि हिंदू संतान कम पैदा कर रहा है इसलिए हिंदू की संख्या घट रही है हिंदुओं की लड़कियों को लव जिहाद में फंसा कर मुस्लिम बनाया जा रहा है प्रज्ञा ने कहा कि लव जिहाद और मतांतरण होने से हिंदू की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। लव जिहाद में फंसाकर हिंदुओं की लड़कियों को ले जाते हैं। देश में जनसंख्या विस्फोट के पीछे मुस्लिम वर्ग है। यही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने क्रिश्चियन पर भी हिंदुओं के समाज के लोगों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया।
Recommended Video

भोपाल सांसद को भी राहुल में दिखते हैं राम
भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस के लिए राम थे ही नहीं। उन्होंने तो राम को काल्पनिक बता दिया था अब कांग्रेस को राहुल में राम दिखने लगे हैं मैं कहती हूं हर व्यक्ति के अंदर राम है अगर राहुल भारत में रह रहे हैं तो उनके अंदर भी राम हैं। राम उनके अंदर समाए हैं, यह पहचान जाएं वह कांग्रेस के लिए अच्छा होगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को राम बताया था। जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं के बयान सामने आए हैं।

जयस को बताया घातक संगठन
गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आदिवासी संगठन जिसको लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जेल्स आदिवासी और वनवासियों के लिए हितकारी नहीं है। अगर उसके अंदर देखा जाए तो जयस घातक संगठन है।

उमा भारती के शराबबंदी अभियान को लेकर बोली सांसद प्रज्ञा
उमा भारती द्वारा चलाए जा रहे शराबबंदी के अभियान को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मैं शराबबंदी के लिए उम्र दीदी का समर्थन करती हूं। सांसद ने कहा कि उन्होंने बहुत अच्छे से पूरा सोच समझ कर के यह विषय रखा है। इसपर मेरा कुछ भी कहना मुझे लगता है कितना सच होगा और कितना उचित होगा। लेकिन वह भाजपा की एक वरिष्ठ पदाधिकारी है। एक वरिष्ठ भाजपा की नेत्री है और बड़े-बड़े दायित्वों का निर्वहन किया है। वह जो कहेंगी सही कहेंगी,गलत नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी शराबबंदी को लेकर बोल चुके हैं तो कोई विरोधाभास नहीं है सभी नशे के खिलाफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications