सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा- गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पूरी तरह से बंद हो,उनकी वस्तुएं वर्जित हो

भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान देते हुए कहा कि मुस्लिमों की गरबा में एंट्री पूरी तरह से बंद हो। उन्होंने कहा कि मुस्लमानों को गरबा पांडाल में नहीं जाने दिया जाए। हम अपनी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते हैं।

भोपाल ,28 सितंबर। मध्यप्रदेश में गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर भाजपा नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहा है इसी क्रम में भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गरबा पंडाल में आईडी चेक करके ही प्रवेश दिया जाए। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों को जाने ना दिया जाए। पहली बात तो हम हमारी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते हैं। दूसरी बात किसी भी प्रकार से हमारे धार्मिक कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के पंडाल उनकी वस्तुओं और उनके सभी कार्य वर्जित होना चाहिए।

MP Sadhvi Pragya Singh Thakur said that entry of Muslims in Garba should be stopped and even their items should be prohibited.

बता दे इससे पहले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर बयान दे चुके हैं। गृह मंत्री ने कल बयान देते हुए कहा था कि मां दुर्गा की आराधना का पर्व नवरात्रि हमारी आस्था का केंद्र है। ऐसे पावन अवसर पर शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहे, इसलिए आयोजनकर्ताओं को गरबा आयोजनों में पहचान पत्र देखकर ही प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी गरबा पंडालों को लेकर बयान दे चुकी उन्होंने ही सबसे पहले गरबे में प्रवेश को लेकर बयान दिया था। और उनके बयान का हिंदू संगठनों ने समर्थन भी किया था मंत्री उषा ठाकुर ने कहा था कि गरबा पंडालों में आधार कार्ड देख कर ही प्रवेश दिया जाए।

पीएफआई को लेकर दिग्विजय पर साधा निशाना

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पीएफआई को लेकर कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भोपाल लोकसभा का चुनाव हार चुके व्यक्ति जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक की तुलना पीएफआई से करते हैं तो यह उनका मानसिक दिवालियापन है। उन्हें अपने ब्लड की जांच करवानी चाहिए। साध्वी ने कहा कि उज्जैन इंदौर तक लोग पकड़े गए हैं पूरे देश में पीएफआई के लोगों ने हंगामा मचा रखा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। पीएफआई के लोग नहीं सुधरे तो आजीवन बैन लग जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+