लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हुआ हमला, पुलिसकर्मी हुए चोटिल

भिंड में लूट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला करते हुए पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ा ले गए हमलावर।

भिंड, 9 जून। भिंड के एंडोरी इलाके में लूट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर आरोपी के सहयोगियों ने हमला कर दिया। आरोपी के सहयोगियों ने ना केवल पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की बल्कि उनकी बंदूक छुड़ाने की भी कोशिश की। इस मारपीट में पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। एंडोरी थाना प्रभारी नागेश शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की है।

chhotu
पहले अकेले पहुंचे थे आरोपी को पकड़ने थाना प्रभारी
एंडोरी थाने के थाना प्रभारी नागेश शर्मा गुरुवार की सुबह लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी छोटू तोमर को पकड़ने के लिए अकेले ही गांव में पहुंच गए थे। नागेश शर्मा जब गांव में पहुंचे तो उन्होंने मौके की नजाकत को भांपते हुए अपने सहयोग के लिए अन्य तीन पुलिसकर्मियों को भी थाने से बुलवा लिया था।
मुखबिर से मिली थी आरोपी छोटू तोमर के घर पर होने की जानकारी
एंडोरी थाने के थाना प्रभारी नागेश शर्मा को मुखबिर ने बताया था की दिसंबर 2021 के लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी छोटू तोमर अपने ही घर के दरवाजे पर चबूतरे पर बैठा है। इसी सूचना पर थाना प्रभारी नागेश शर्मा छोटू तोमर को पकड़ने के लिए पहुंच गए थे।
पुलिस टीम को देखकर छोटू तोमर ने किया भागने का प्रयास
पुलिस टीम को देखकर घर के बाहर बैठे छोटू तोमर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने राह चलते लोगों की मदद से छोटू को पकड़ लिया। इसके बाद गाड़ी में बिठाकर पुलिस की टीम छोटू को लेकर थाने के लिए रवाना हो गई।
रास्ते में गाड़ी रोक कर पुलिस पार्टी पर हुआ हमला
जब पुलिस की टीम गाड़ी से छोटू तोमर को लेकर थाने पहुंच रही थी तो रास्ते में छोटू तोमर के सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। 10 नामजद और 9 अज्ञात लोगों के झुंड ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की गई। इतना ही नहीं पुलिस टीम की बंदूक छुड़ाने की कोशिश भी की गई।
हमले में घायल हो गए पुलिसकर्मी
अचानक पुलिस टीम पर हुए हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिला आरक्षक गरिमा के साथ धक्का-मुक्की की गई और भीड़ में मौजूद लोगों ने छोटू तोमर को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की में प्रधान आरक्षक नरेश कोल के हाथ और मुंह में चोट लग गई जिससे उनके खून बहने लगा। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई।
छोटू तोमर को छुड़ाने के बाद पुलिस को दी धमकी

हमलावरों ने छोटू तोमर को पुलिस की हिरासत से छुड़ा लिया। इसके बाद सभी हमलावर छोटू तोमर को लेकर मौके भागने लगे।
पुलिस पर हमला करने के बाद आरोपी छोटू तोमर के सहयोगी जाते-जाते पुलिस को धमकी भी दे गए कि अगर कभी छोटू तोमर को पकड़ने की कोशिश की तो जान से खत्म कर देंगे।
एंडोरी थाने में 10 नामजद और 9 अज्ञात समेत 19 लोगों पर हुई एफआईआर
इस घटना के बाद थाना प्रभारी नागेश शर्मा एंडोरी थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी नागेश शर्मा की तरफ से 10 नामजद और 9 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इससे पहले भी पुलिस पार्टी पर एंडोरी में हो चुका है हमला
एंडोरी में इससे पहले भी पुलिस पार्टी पर हमला हो चुका है। कुछ साल पहले ग्वालियर की एक टीम एंडोरी में एक आरोपी को पकड़ने गई थी। इस टीम पर भी आरोपी और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में पुलिस की एक सर्विस रिवॉल्वर को भी हमलावरों ने छीन लिया था और इस हमले में पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+