बेटी पैदा होने पर पति ने नरक बना दी पत्नी की जिंदगी, दोस्तों से करवाता था रेप और...

बस्ती/कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को बेटी को जन्म देने की सजा मिली है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका सौदा कर दिया। इतना ही नहीं पति ने अपने दोस्तों से अपनी ही पत्नी का रेप करवाया। पीड़ित महिला का कहना है कि जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। बता दें कि पीड़ित महिला ने बस्ती पुलिस अधीक्षक के यहां आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का कहना है कि जब उसने दो बेटियों को जन्म दिया तो पति ने उसके ऊपर जुल्म ढाहना शुरू कर दिया। उसके साथ वह हमेशा मारपीट करने लगा। साथ ही मायके से रुपए लाने के लिए दबाव भी बनाने लगा। जब वह इन सभी मांगों को पूरा नहीं कर पाई तो हैवान पति ने अपनी ही पत्नी की जिस्म का सौदा कर दिया। उसने अपने दोस्तों को बुलाकर पत्नी का बलात्कार करवा।

कई बार करवाया रेप

कई बार करवाया रेप

पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने दोस्तों से उसका रेप करवाया। जब वह इस कृत्य को करने से मना करती तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी। एक दिन पति ने मारपट करने के बाद पीड़िता को दोनों बेटियों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे में पीड़िता किसी तरह कानपुर से बस्ती अपनी बहन के यहां पनाह लेने पहुंची। बहन ने अपनी दीदी का दर्द समझा और उसे घर में रहने को जगह दी।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, बस्ती के एसपी हेमराज मीणा ने इस प्रकरण की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+