पति की हत्या में पत्नी ने दिया पिता का साथ, ठिकाने लगाने के लिए बक्से में ला रहे थे लाश

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लखनऊ में दामाद को मौत के घाट उतार कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के दौरान पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिजली निगम में अवर अभियंता पद से बस्ती जिले से ही सेवानृवत हुआ था। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने एक बड़े बक्से में गश्त के दौरान लाश बरामद किया है।

uttar pradesh basti police caught father in law in murder case

बताया जा रहा है कि आरोपी लखनऊ से बक्से में रखकर लाश पिकअप पर ला रहा था। इसी दौरान गश्त के वक्त पुलिस को शक हुआ तो पिकअप को रुकवा लिया। इसके बाद दारोगा ने जब गाड़ी में बैठे दो लोगों से पूछताछ की तो वह सहम गए फिर पुलिस ने बक्सा खुलवाया। जैसे ही बक्सा खुला हर कोई हैरान रह गया। बक्शे में एक युवक की लाश थी।

uttar pradesh basti police caught father in law in murder case

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तब पता चला कि बक्से में जिस व्यक्ति का शव है उसका नाम कमाल है। मृतक कमाल और हत्यारा नजीमुद्दीन दोनों ही लखनऊ के रहने वाले हैं। दोनों हत्यारे लखनऊ में हत्या करने के बाद लाश को बस्ती में ठिकाने लगाना चाहते थे। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण वह सफल नहीं हो पाए। आरोपी नजीमुद्दीन पर आरोप है कि वह अपने दामाद की हत्या कर लाश बस्ती में फेंकने के फिराक में था।

यह भी पढ़ेंः लखनऊ के बाद प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+