लखनऊ के बाद प्रयागराज में वकील की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या के बाद प्रयागराज में भी एक वकील की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय वकील की गोली मारकर हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

घटना खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशनबाग इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, वकील सनाउल्लाह (55) जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते थे। बुधवार को कमरे में उनका खून से लथपथ शव मिलने ने सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बता दें, राजधानी लखनऊ में मंलगवार देर रात 5 लोगों ने वकील शिशिर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश कारण माना जा रहा है। हमलावरों ने शिशिर पर ईंट, पत्थर और डंडों से वार किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी अधिवक्ता विनायक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, 4 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications