Basti: आलू व्यापारी समेत तीन लोगों की गला रेतकर हत्या, पांच किलोमीटर के अंदर मिले तीनों शव

Basti News, बस्ती। खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बस्ती जिले (Basti) से है, आलू व्यापारी समेत तीन की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ हर्रैया व छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तीनों शव पांच किलोमीटर के अंदर दो जगहों पर मिले हैं।

Three people including potato merchants to killed body found different places

तीनों शव शनिवार की सुबह बस्‍ती में फोरलेन पर छावनी थाना क्षेत्र में मिले है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कानपुर का आलू व्यापारी ट्रक लेकर बिहार गया था। वहां से आलू बेच कर लौटते समय लूट होने की घटना बताई जा रही है। पहला शव हाईवे किनारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज पचवस के पास झाड़ियों में मिला। यह ट्रक चालक बताया जा रहा है, जिसका नाम सोनू मौर्या (35) मीरपुर भरोचा थाना असीबन जनपद उन्नाव है। दो अन्य शव पांच किमी आगे शंकरपुर गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक के केबिन में मिली है।

ट्रक मालिक मनोज कुमार ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस को बताया कि उनकी ट्रक शंकरपुर के पास खड़ी है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुट गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को केबिन से बाहर नहीं निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+