Basti: बाइक की आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरे तीन घायलों को ट्रक ने रौंदा, मौत

बस्ती जिले में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

truck

Basti News: बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र के बनहरा सीेएचसी के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने- सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। सभी मुख्य मार्ग पर गिर गए थे। इसी बीच आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने तीन घायलों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में राजेश, सुरेंद्र व झिन्नू निवासी समोदा थाना हरपुर जिला गोरखपुर शामिल हैं। बजरंगी निवासी गुलरिहा थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर, मृतक झिन्नू की पुत्री खुशबू व एक अन्य इस घटना में घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष कलवरी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कलवारी क्षेत्र का यह स्थान दुर्घटना बाहुल्य है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में यहां से गुजरने वालों के लिए नियंत्रित गति में वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए जगह- जगह बोर्ड व बैनर भी लगाए गए हैं। लेकिन लोगों से बार- बार अपील करने के बाद भी वह एक बाइक पर तीन लोगों की सवारी कर रहे हैं और तेज रफ्तार में।

Recommended Video

      गोरखपुर: अखंड रामायण पाठ का समापन आज, जिले के 10 मंदिरों में हो रहा आयोजन

      {document1}

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+