कांग्रेस उम्मीदवार राज किशोर के प्रचार वाहन से मिला 24 लाख का कैश, दो गिरफ्तार
Basti News, बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 के छठवें चरण के चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कांग्रेस उम्मीदवार के प्रचार वाहन से 24 लाख रुपये बरामद हुए है। चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर बरामद रुपये के संबंध में जांच पड़ताल में जुट गई है।

कांग्रेस प्रचार वाहन से 24 लाख बरामद
जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे राज किशोर सिंह ने 10 अप्रैल को कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस ने राज किशोर को बस्ती से प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि बस्ती संसदीय सीट पर छठवें चरण में यानि 12 मई को चुनाव होना है। गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर के प्रचार वाहन को बस्ती कोतवाल एमपी चतुर्वेदी और उड़न दस्ते की टीम ने चेकिंग के रोका लिया। चेकिंग के दौरान प्रचार वाहन से 24 लाख रुपये का कैश बरामद हो गया। हालांकि चेकिंग के दौरान राजकिशोर सिंह गाड़ी में नहीं थे।

दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन पैसों का इस्तेमाल वोटरों की खरीद फरोख्त के लिए ले किया जा रहा था। पुलिस ने कोतवाली में केस दर्ज किया है। बरामद रुपए के संबंध में पूछताछ जारी है। व्यय प्रेक्षक विभाष शरण ने बताया कि, गाड़ी से कैश के अलावा कांग्रेस के पंफलेट भी मिले हैं। यह किसी भी चीज को गुमराह करने के लिए ले जाया जा सकता है। विस्तृत जांच की जा रही है।

कांग्रेस के प्रत्याशी है राजकिशोर सिंह
बता दें कि राजकिशोर सिंह सपा के शासनकाल में मंत्री थे। वे कप्तानगंज से तीन बार विधायक रहे। उन्होंने हाल ही में सपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम था। कांग्रेस ने उन्हें बस्ती में प्रत्याशी बनाया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा से सांसद हरीश द्विवेदी व गठबंधन के बसपा के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी से है।
ये भी पढ़ें:- बस्ती सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े
-
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें












Click it and Unblock the Notifications