मां ने अपनी मासूम बेटी की गला दबाकर की हत्या, पति ने मायके जाने से किया था मना
बस्ती। उत्तर प्रदेश बस्ती जिले में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने डेढ़ साल की बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि पति ने उसे मायके जाने से मना कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मां घर से फरार है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस फरार मां की तलाश में जुटी है।
Recommended Video

मायके जाने की जिद पर अड़ी थी महिला
मामला बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव का है। महिला दीपमाला ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल, दीपमाला कई दिनों से अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी थी, लेकिन लॉकडाउन का हवाला देकर पति उसे मायके जाने से मना कर रहा था। इस बात पर आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ करता था। सोमवार को दीपमाला ने गुस्से में अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयशा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बाद घर से फरार हो गई।
कमरे में मृत मिली बच्ची
पति दुर्गाप्रसाद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। उसकी पत्नी और 15 महीने की बेटी आयशा के अलावा बूढ़ी मां घर पर थी। दोपहर करीब एक बजे घर से फोन आया कि उसकी पत्नी काफी देर से घर से कहीं निकली हुई है और खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल रहा है। बेटी आयशा कमरे में सो रही है। इधर, काफी देर तक आयशा के न जगने पर जब घरवालों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घर पहुंचे दुर्गाप्रसाद ने सूचना नगर थाने पर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मौके पर जांच पड़ताल में जुटी और फरार मां की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications