बस्ती: 5 दिन से लापता युवती की मिली लाश, सपा ने पूछा- आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां?

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रविवार को एक युवती की लाश मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने शव की पहचान की। बताया गया कि युवती पिछले पांच दिनों से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ मौके पर पंहुचे। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने की बात कही है। उधर, इस मामले में सियायत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार से दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए कहा, 'प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां? जवाब दें सीएम।'

missing dalit girl body found in basti

पांच दिनों से लापता थी युवती

जानकारी के मुताबिक, कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 10 नवंबर को अपने घर से शौच के लिए जाने की बात कह कर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे आसपास, रिश्तेदारों में तलाश किया, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका। आखिरकार परिजनों ने 12 नवंबर को पूजा के लापता होने की खबर पुलिस को दी। रविवार को युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।

रेप के बाद हत्या की आशंका

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र सिंह और सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और मामले से संबंधित जानकारी ली। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने शव के आस-पास से साक्ष्य लिए गए। परिजनों ने युवती से रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

सपा ने पूछा- आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां?

इस मामले में सियायत भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार से दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की है। सपा की ओर से ट्वीट में किया गया, 'बस्ती में दलित बच्ची का अपहरण करने के बाद उससे रेप और फिर हत्या की घटना ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं। आखिर कब सुरक्षित होंगी बेटियां? जवाब दें सीएम। दोषियों को सख्त सज़ा दिलाए सरकार।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+