Basti: किशोरी से हैवानियत कर उसकी हत्या करने के तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Basti News: बस्ती पुलिस ने बुधवार को गौर क्षेत्र में किशोरी की हत्या मामले में दो अन्य अरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

Basti News: बस्ती पुलिस ने बुधवार को किशोरी से गैंगरेप कर उसकी हत्या करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। इन तीनों आरोपियों की हैवानियत से किशोरी की मौत हो गयी थी।
बस्ती के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि गौर थाना क्षेत्र में किशोरी का शव मिला था। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल एक आरोपी को चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 36 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Basti: नाबालिग किशोरों ने 10 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका
सोमवार शाम लड़की अपने घर से सामान लेने निकली थी। उसे कुंदन सिंह ने फोन करके अपने मकान पर बुलाया। इसके बाद उसके दो दोस्त भी वहां पहुंच गए। तीनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान वह बेहोश हो गयी। लेकिन तीनों ने बेहोशी की हालत में भी उसके साथ दुष्कर्म जारी रखा। अधिक रक्तश्राव होने के कारण उसकी मौत हो गयी। तीनों ने शव को घसीटते हुए सीढ़ी से नीचे उतारा और सड़क किनारे फेंक दिया था। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी थी। जिन तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें मुख्य अरोपी भाजपा किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह हैं। दो अन्य आरोपी भी भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications