Basti: नाबालिग किशोरों ने 10 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

एक 10 साल की मासूम बच्ची जो गांव में आई बारात देखकर लौट रही थी, उसे गांव के ही तीन नाबालिग किशोरों ने पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

Basti 10 year old innocent was gang raped by minors thrown unconscious on the roadside

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक 10 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची गांव में आई बारात को देखकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान 3 किशोरों ने उसे दबोच लिया। रेप करने के बाद वे तीनों बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले।


शादी देखकर लौट रही थी मासूम
बता दें कि पूरा मामला बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां गुरुवार देर रात राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक बच्ची बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में जब बच्ची को होश आया, तब उसने रो-रोकर स्वास्थ्यकर्मियों और मौके पर मौजूद पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दी। वहीं, परिजनों को अस्पताल बुलाया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार
इस वारदात की सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, सभी आरोपी नाबालिग हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+