Basti News: जानिए किस मामले में पूर्व विधायक खब्बू तिवारी पर दर्ज हुआ केस
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बस्ती के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गयी है।

Basti News: बस्ती के गोसाईगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी पर शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुुरु कर दी है।
पूर्व विधायक के खिलाफ जिलाधिकारी ने गुुरुवार को ही मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। जिस मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। हरैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने मुकदमा दर्ज कर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी।
पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी पुत्र कृष्ण गोपाल तिवारी निवासी देवकाली थाना -कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ने वर्ष 1995 में हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम गौहनिया नेपाल सिंह का निवासी होने संबंधी फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज साक्ष्य प्रस्तुत कर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इनके खिलाफ फैजाबाद में भी कई मामले दर्ज हैं। शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए बस्ती गलत पते पर आवेदन किया गया था। शस्त्र भी जारी हो गया। सोनभद्र में एक आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद फर्जी शस्त्र का मामला सामने आया।
चार जुलाई 1996 को तत्कालीन डीएम ने यह शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। इतने समय बाद भी पूर्व विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लिया तब जाकर पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications